
Arvind Trivedi ‘Ravan’ Ka Nidhan: रामानंद सागर के सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramanand Sagar Ramayana) में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) दुनिया को अलविदा कह गए। 82 साल अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi Age) ने मुंबई के कांदिवली स्थित आवास (Arvind Trivedi House) में अपनी आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी उनके एक रिश्तेदार ने की है।
बीते मंगलवार को देर रात उन्हें हार्टअटैक आया, जिसके बाद करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि “वे लंबे समय से बीमार थे। वे 3 सालों उनकी हालत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी। कई बार तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। एक महीने पहले ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे।”
अरविंद त्रिवेदी की मौत का अफवाह
आपको बता दें कि अभिनेता अरविंद त्रिवेदी की मृत्यु की खबर को लेकर कई बार अफवाह उड़ी थी। इसी साल मई में अभिनेता के निधन का अफवाह उड़ा था, जिसके बाद इस अफवाह का खंडन करते हुए रामायण सीरियल के लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने लोगों से अपील भी की कि “आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनाने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूटी खबर, प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कि वे इस तरह की खबर ना फैलाये। वो भगवान की दया से ठीक है और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।”
Aajkal Koi Na Koi Buri Khabar sunane Ko milati Hai carona ki vajah se, Upar Se Arvind Trivedi ji (Ravan) ki jhuthi khabar, Prathna Hai jhuthi afwah failane Walon se Is Tarah ki khabar na failaye…vo Bhagwan ki Daya theek hain aur Prathna Karta Hun Bhagwan unhen Swasth rakhen🙏 pic.twitter.com/CfFACzouQM
— Sunil lahri (@LahriSunil) May 5, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
