
लखनऊ. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के पांच जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है. लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम पर होगी. लोक निर्माण विभाग इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा.
राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
