
फाइल फोटो
फाइल फोटो
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है. यहां भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आत्माराम तोमर की गला दबाकर हत्या कर दी गई. आत्माराम तोमर का शव उनके घर से मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मामला बड़ौत के बिजरौल रोड का है. तोमर का शव उनके आवास पर मिला. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की हत्या तौलिए से गला दबाकर की गई. वहीं, मौके से उनकी गाड़ी भी गायब मिली है.
तोमर का ड्राइवर विजय सुबह के वक्त जब उनके आवास पहुंचा तो दरवाजा बंद था. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो आत्माराम तोमर की बिस्तर पर लाश पड़ी हुई थी. उनके चेहरे पर तौलिया पड़ा हुआ था. इसके बाद ड्राइवर ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी.
दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके थे तोमर
आत्माराम तोमर जनता वैदिक कॉलिज के प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं. उन्होंने 1993 में छपरौली विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था और 1997 में वह भाजपा से दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे हैं.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
