रिलेशनशिप डेस्क. बेटी ने एक सिरफिरे आशिक से दिल लगाया और उसका दर्द पूरी फैमिली झेल रही है। लड़की को नहीं पता था कि वो जिससे दिल लगा रही है वो उसके और उसके परिवारवालों के लिए मुसीबत बन जाएगा। बीते कुछ समय से लव जिहाद के कई वाकये सामने आते रहे हैं। ज्यादातर मामलों में पीड़ित पक्ष की यही शिकायत रही है कि आरोपी लड़के ने जानबूझकर अपना धर्म छिपाया और लड़की को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे प्रताड़ित किया। पर बागपत की इस प्रेम कहानी में अब तक जो ट्विस्ट आए हैं उसने सबको हैरान कर दिया है। आरोप है कि पहले तो एक मुस्लिम लड़के ने पहले तो अपनी पहचान छिपा कर लड़की को बहकाया। जब सच सामने आने के बाद लड़की ने उससे किनारा किया तो आरोपी ने लड़की और उसके परिवार का सिर तन से जुदा करने की धमकी दे दी।
‘बेटी हवाले करो या मरने को तैयार रहो’
मामला बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। आरोप है कि एक लड़की को रईस नाम के एक शख्स ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर आरोपी रईस लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के परिवारवालों को धमकी दी कि अगर उन्होंने अपनी बेटी उसके हवाले नहीं की तो पूरे परिवार का सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत की तो आरोपी रईस को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्यार का डेंजरस साइड इफेक्ट
बताया जा रहा है कि आरोपी रईस ने लड़की को अपना नाम विकास बताया था। घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो लड़की भागकर लड़के के पास चली गई। लड़की के परिवारवालों की शिकायत पर जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो लड़की ने लड़के के पक्ष में गवाही दी। लेकिन अब लड़की अपने पुराने बयान से मुकर गई है। उसका कहना है कि लड़के ने अपना नाम बदलकर उसे धोखा दिया था। बहरहाल पुलिस अब हर ऐंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और बहुत जल्द पूरा सच सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by ctahalaka.com.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
