
रितेश पांडे (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में बवाल मचा रहे हैं। उनके गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शक कर रहे थे। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। मशहूर भोजपुरी गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ (Khaike Pan Banaras Wala) रिलीज हो चुका है। यह गाना इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गया है। भोजपुरी सिंगर्स को टक्टर देने वाले रितेश पांडे का अदांज लोगों को काफी पसंद हैं। उनका स्टाइल फैंस के बीच चर्चा में रहता है।
रितेश पांडे का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘खइके पान बनारस वाला’ 8 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ है। सिर्फ कुछ ही घंटे में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस अब तक 4 लाख लोग देख चुके हैं। रितेश पांडे का यह HD सॉन्ग बहुत जल्द मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। यह गाना DJ का पहला पसंदीदा गाना है। इस गाने में रितेश पांडे अभिनेत्री श्वेता महारा (Shweta Mahara) के सात महफिल लूट रहे हैं। इन दोनों की स्टाइल गजब की लग रही है।
भोजपुरी गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ का वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। रितेश इस गाने में बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। गले में लाल रंग का गमछा लगाकर रितेश पांडे मुंह में पाने खाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस श्वेता महारा लहंगे में नजर आ रही है। दोनों ने जमकर ठुमके लगाए हैं।
बताते चलें कि रितेश पांडे सॉन्ग ‘खइके पान बनारस वाला’ का म्यूजिक दिया हैं आशीष वर्मा ने और लिरिक्स दिया हैं जेडी बहादुर ने। जबकि डायरेक्टर हैं टीम संजू (गुंजन), कोरियोग्राफी किया हैं लकी विश्वकर्मा ने, वीडिया का निर्माण किया हैं आनंद कुमार (संतू) ने। अभी हाल ही में रितेश पांडे का गाना ‘सलमान खान आया है’ (Salman khan Aaya hai) रिलीज हुआ था। जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह भोजपुरी गाना 2 सितंबर 2021 को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
