
गुंजन सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)
गुंजन सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने अपने करियर की शुरुआत बोल बम गीत से किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने दिए। गुंजन सिंह का भोजपुरी गाना ‘चुम्मा मांगे मस्टरवा मीट्रिक पास’ ने उन्हें स्टार बना दिया। इस गाने के बाद से गुंजन सिंह ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
इसी कड़ी में एक बार फिर गुंजन सिंह धमाल मचाने आ गए हैं। लेकिन इस बार गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर नेहा राज नजर आ रही हैं। बता दें कि गुंजन सिंह और नेहा राज का गाना ‘भेक्सीनवा लगवालs भौजी’ (Veccinva Lagwala Bhauji) रिलीज हो चुका है। इस भोजपुरी गाने का वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। इस गाने को मिलियन व्यूज मिल गया है।
गुंजन सिंह का गाना (Gunjan Singh ka gana) ‘भेक्सीनवा लगवालs भौजी’ 02 अक्टूबर 2021 को उनके ऑफिशयल चैनल गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच गुंजन सिंह का यह नया एचडी सॉन्ग (HD Song) खूब ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि डीजे वीडियो सॉन्ग (DJ Video Song) ‘भेक्सीनवा लगवालs भौजी’ में गुंजन सिंह अपनी भौजी को वैक्सीन लगवाने के लिए बोल रहे हैं। इस गाने को अमल अलबेला ने लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने संगीत से सजाया है। वहीं इस भोजपुरी गाने के डायरेक्टर हैं आर्यन देव। वहीं अगर गुंजन सिंह के गाने की बात करें तो हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ था। उस गाने का बोल ‘देलs दरद बरियार’ (Dela Darad Bariyar) हैं। इस गाने में गुंजन सिंह के साथ आवाज दी थी शिल्पी राज ने यह गाना 20 सितंबर 2021 को रिलीज हुआ था। जिसे लाखों व्यूज मिच चुके हैं। गुंजन सिंह का यह भोजपुरी गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में गुंजन सिंह अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
