
खेसारी लाल यादव का गाना ‘आजा राजा किस कर’ मचा रहा धमाल (फोटोः सोशल मीडिया)
खेसारी लाल यादव का गाना ‘आजा राजा किस कर’ मचा रहा धमाल (फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में पूरी तरह से छा गए हैं। ट्रेडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ अपनी गायकी की शुरुआत किया। इस गाने ने खेसारी लाल यादव को पहचान दिलाया। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए। अभी खेसारी लाल यादव का गाना ‘आजा राजा किस कर’ (Aaja Raja Kiss Kar) रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल का यह गाना इस समय ट्रेंड कर रहा है।
भोजपुरी एचडी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri HD Video Song) ‘आजा राजा किस कर’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। दर्शक खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह डीजे सॉन्ग कल यानी 26 सितम्बर, 2021 को रिलीज हुआ, जिसे अब तक 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का यह गाना बहुत जल्द एक नया रिकोर्ड बनाएगा।
खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) ‘आजा राजा किस कर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री ऋतु सिंह नजर आ रही है। ऋतु और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इन दोनों की कैमिस्ट्री भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह भोजपुरी गाना फिल्म बाप जी का है।
आपको बता दें कि वीडियो सॉन्ग ‘आजा राजा किस कर’ को खेसारी लाल यादव के साथ गाया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने और लिरिक्स लिखा है यादव राज ने। जबकि इस गाने के डायरेक्ट है ओम झा। फिलहाल बताते चलें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म के ट्रेलर में बाप और बेटे के बीच का रिश्ता दिखाया गया है। वहीं आने वाली फिल्म ‘बाप जी’ में खेसारी लाल यादव के बाप का रोल किया है मनोज टाईगर ने। इसके अलावा इस फिल्म में लीड रोल में हैं भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी, ऋतू सिंह, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सम्भावना सेठ। फिलहाल खेसारी लाल यादव का यह गाना इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। वहीं खेसारी के फैंस उनकी आने वाली फिल्म बाप जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
