
प्रमोद प्रेमी यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
प्रमोद प्रेमी यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Navratri Song: त्योहार शुरू होने से पहले ही भोजपुरी जगत में इसका असर दिखने लगता है। अभी नवरात्रि शुरू नहीं हुआ है लेकिन इस त्योहार का असर भोजपुरी सिंगर्स में देखने को मिल रहा है। सभी भोजपुरी सिंगर्स एक से बढ़कर एक नवरात्रि सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी के मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) कहां पीछे रहने वाले हैं। अभी हाल ही में प्रमोद प्रेमी यादव का नवरात्रि सॉन्ग रिलीज हुआ है। प्रमोद यादव के इस नवरात्रि सॉन्ग का नाम ‘दरोगा जी के दिल’ (Darogaji Ke Dil) है। प्रमोद प्रेमी यादव का यह गाना भोजपुरी प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है।
बता दें कि प्रमोद प्रेमी यादव का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग ‘दरोगा जी के दिल’ 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुए हैं लेकिन इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव के इस एचडी सॉन्ग को अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
यह भोजपुरी भक्ति गाना देवी के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और गायकी के दम पर पहचान बनाने वाले प्रमोद प्रेमी यादव इन दिनों पूरी तरह से छाए हुए हैं। उनका यह भक्ति सॉन्ग इन दिनों दर्शकों के बीच बवाल मचा रहा है।भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘दरोगा जी के दिल’ एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने में प्रमोद प्रेमी के साथ कई और कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। भक्ति गाना ‘दरोगा जी के दिल’ में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ आवाज दिया है सिंगर प्रियंका सिंह ने और गाने को लिखा है कृषणा बेदर्दी ने। जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और वीडियो डायरेक्टर हैं विक्की माया। बहरहाल प्रमोद प्रेमी यादव के गाने की बात करते हो इन दिनों वह भोजपुरिया दर्शकों पर खूब छाए हुए हैं। प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी जगत में टॉप सिंगर्स में से एक हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
