
ईशान सहगल और मायशा अय्यर (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
ईशान सहगल और मायशा अय्यर (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Big Boss 15: बिग बॉस सीजन 15 (Big Boss 15) में एक बार एक्टशन ड्रामा के बीच रोमांस का तड़का लग चुका है। बिग बॉस के घर में ईशान सहगल और मायशा अय्यर (Ishaan Sehgal Miesha Iyer) के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। बिग बॉस सीजन 15 आगाज़ के बाद बिग बॉस की पूरी हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है कि दो कंटेस्टेंट ईशान और मायशा (Ishaan Sehgal propose Miesha Iyer) के बीच दो हफ्तों में ही प्यार उमड़ पड़ा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर ये दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हालांकि ऐसा कई बार देखने को मिला है कि बिगबॉस के हर सीजन में कोई न कोई किसी रिश्ते में बंध ही जाता है। पिछले सीज़नों की अगर हम बात करे तो प्रिंस नरूला, पारस छाबरा, शमिता शेट्टी, सेहनाज़ गिल और कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बिगबॉस के घर में एक नया रिश्ता बनाया है।
आपको बता दे की वीकेंड के वॉर में एक रेडियो शो के दौरान ईशान के लिए शमिता शेट्टी ने एक गाना डेडिकेट किया जिसे लेकर वो इतने भावुक हो गए की उन्होंने मायशा अय्यर को सीधा प्रपोज़ ही कर डाला। उनके इस प्रपोसल की बात को लेकर बिगबॉस 15 के होस्ट सलमान खान ने उनका मजाक बनाते हुए उन्हें अब मायशा से सतर्क रहने के लिए कहा। मायशा और ईशान सहगल के बीच शुरूआत से ही अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही थी जो अब उनके प्यार में बदल गई है। शो में वो दोनों एक दूसरे की पसंद के बारे में भी बात करते नजर आए।
निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
