Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

बिहार: 13 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले गिरा

Admin
Last updated: दिसम्बर 20, 2022 2:54 अपराह्न
By Admin 8 Views
Share
5 Min Read
SHARE

New Delhi: गुजरात में मोरबी पुल हादसे के करीब दो महीने बाद बीते रविवार 18 दिसंबर को बिहार में पांच साल पुराना एक पुल दो हिस्सों में टूटकर नदी में गिर गया. इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि पुल को औपचारिक रूप से जनता के लिए खोला जाना बाकी था.

बेगूसराय जिले में बूढ़ी गंडक नदी पर 13 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल बनाया गया था. एक अधिकारी ने कहा, इसका उद्घाटन जल्द ही होना था, लेकिन इससे पहले ही यह ढह गया.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने दावा किया कि पुल का बमुश्किल उपयोग किया गया था, क्योंकि इस पर वाहनों की अनुमति नहीं थी. तस्वीरों में नदी में डूबे पुल के टूटे हुए हिस्से दिखाई दे रहे हैं. प्रशासन ने कहा कि घटना के समय पुल पर कोई नहीं था.

#WATCH | Bihar: A portion of a bridge that was built across Burhi Gandak River in Sahebpur Kamal, Begusarai collapsed and fell into the river yesterday. The bridge had developed cracks a few days back. Nobody was on the bridge at the time of the incident. pic.twitter.com/zB7L3bAOPA

— ANI (@ANI) December 19, 2022

पुल का निर्माण मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) योजना के तहत किया गया था.

एक अधिकारी ने कहा कि पुल के ढहने से 20,000 से अधिक लोग प्रभावित होंगे, जो प्रमुख सड़कों और कस्बों से कट गए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘यह छात्रों, किसानों, चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों को प्रभावित करेगा.’

वरिष्ठ जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि पुल को कभी भी औपचारिक रूप से नहीं खोला गया था, लेकिन इसके तैयार होने के बाद भी लोग इसका इस्तेमाल करते थे. पिछले तीन दिनों में 206 मीटर लंबे पुल में दरारें आ गई थीं.

उन्होंने कहा, ‘पुल को उपयोग के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. हम पुल के गिरने के कारणों का आकलन कर रहे हैं. चाहे यह कोई तकनीकी खराबी हो या नहीं, हम इसकी जांच कर रहे हैं.’

बीते अक्टूबर में गुजरात के मोरबी शहर में एक सदी पुराना सस्पेंशन/केबज ब्रिज गिरने से कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई थी. सात महीने की मरम्मत और नवीनीकरण के बाद जनता के लिए दोबारा खोलने के कुछ ही दिनों बाद पुल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

मालूम हो कि साल 2020 में बिहार के गोपालगंज और पूर्वी चंपारण जिले को जोड़ने वाले एक नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा उद्घाटन के करीब एक महीने बाद ही भारी बारिश के बाद ढह गया था. इस पुल का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था.

गंडक नदी पर बने 1.4 किलोमीटर लंबे सत्तारघाट महासेतु का काम पिछले आठ साल से चल रहा था और बीते 16 जून 2020 को इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोल दिया गया था. पुल का निर्माण तकरीबन 264 करोड़ रुपये की लागत से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने किया था.

साल 2021 में बिहार विधानसभा में पेश की गई एक कैग रिपोर्ट में कहा गया था कि राज्य में सड़क और पुल निर्माण में वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) ने प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए न केवल निविदाएं आमंत्रित कीं और तकनीकी मंजूरी से पहले तीन फ्लाईओवर का काम शुरू किया, बल्कि ठेकेदार को 66.25 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था. यह भी पता चला था कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में सड़क परियोजना में देरी से 1,375 करोड़ रुपये की लागत बढ़ गई थी.

पुल से जुड़ी एक और हैरानी भरी घटना इस साल अप्रैल में सामने आई थी. बिहार के सासाराम (रोहतास) जिले में खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले कुछ लोगों ने 60 फुट लंबे लोहे का पुल खोलकर उसका लोहा चोरी कर लिया था.

पुलिस ने बताया था कि 500 टन वजनी इस पुल का निर्माण नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में आरा नहर पर 1972 में हुआ था. जर्जर होने की वजह से लोहे के इस पुल पर आवाजाही कम हो रही थी.

चोरों के समूह में शामिल लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर तीन दिन के दौरान जर्जर पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया था.

Kindly share the post बिहार: 13 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले गिराon social media 🙂 कलप्रिट तहलका.

TAGGED:indianationalnews
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article एटा कोतवाली देहात प्रभारी ने 520 रूपये सहित सटोरिया पकड़ा
Next Article डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर स्पेशल फोटो बुक को तरुण विजय ने लोकसभा अध्यक्ष को किया भेंट
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधराजस्थान

पत्नि की हत्या कर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह

फ़रवरी 17, 2026
अपराधअलीगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा 

फ़रवरी 17, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026

You May also Like

अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology