Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

Bihar Elections 2025: CM का पसंदीदा चेहरा कौन?

admin
Last updated: जून 27, 2025 8:51 पूर्वाह्न
By admin 22 Views
Share
6 Min Read
SHARE

Bihar Assembly Elections 2025: इस साल के आखिर में नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्ताधारी एनडीए गठबंधन जहां लालू-राबड़ी राज के जंगलराज का भय दिखाते हुए तेजस्वी यादव को खारिज करने की अपील कर रहा है, वहीं तेजस्वी यादव पिछले 20 साल के नीतीश राज को मुद्दा बना रहे हैं।

इसके अलावा वह नीतीश की बढ़ती उम्र, राज्य में बेरोजगारी, अपराध आदि विषयों को भी मुद्दा बनाकर राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। उधर, चुनावी राजनीति में उतरे नए खिलाड़ी पीके यानी प्रशांत किशोर नए विकल्प की बात कर रहे हैं।

इस बीच सी-वोटर ने राज्य में पसंदीदा मुख्यमंत्री के चेहरे पर जून के तीसरे हफ्ते में भी एक सर्वे किया है, जिसके नतीजे आ चुके हैं। फरवरी से यह चौथा सर्वे है। इससे पहले सी-वोटर ने इसी विषय पर फरवरी, अप्रैल और जून के पहले हफ्ते में भी सर्वे किया था, जिसमें नेताओं के बढ़ते-गिरते ग्राफ को दिखाया गया है। इन चार महीनों में चिराग पासवान और प्रशांत किशोर ने जनता की पसंद के मामले में लंबी छलांग लगाई है।

क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े

- Advertisement -

You Might Also Like

वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—
प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

आज तक पर प्रसारित सी-वोटर के इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, जून के तीसरे हफ्ते में बिहार के अगले सीएम की पसंद के रूप में तेजस्वी यादव सबसे पहली पसंद बनकर उभरे हैं। उन्हें 34.6 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के तौर पर पहली पसंद बताया है, जबकि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ 17.4 फीसदी लोगों ने ही अपनी पसंद बताया है। नीतीश इस सर्वे में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि प्रशांत किशोर को लोगों ने दूसरी पसंद बताया है। उन्हें 18.4 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए अपना पसंदीदा चेहरा बताया है। पिछले चार महीनों में प्रशांत किशोर की लोकप्रियता में यह बहुत लंबी छलांग है।

सर्वे में लोजपा (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को चौथे नंबर पर रखा गया है। उन्हें इस पद के लिए 9.9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है, जबकि राज्य के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी इस मामले में सबसे निचले यानी पांचवें पायदान पर हैं। उन्हें 9.6 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पसंद किया है।

चार महीने में नीतीश कितना ऊपर-नीचे?

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार महीने में एक फीसदी वोट से पिछड़ गए हैं। फरवरी में उन्हें 18.4 फीसदी लोगों ने पसंदीदा सीएम चेहरा माना था, जबकि अप्रेल में यह गिरकर 15.4 फीसदी हो गया था। जून के पहले गफ्ते में फिर उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बढ़ी और वह आंकड़ा 18.4 फीसदी हो गया लेकिन जून के तीसरे हफ्ते में फिर से नीतीश की लोकप्रियता गिरी है और वह अब 17.4 फीसदी लोगों की पसंद बनकर रह गए हैं।

चारो सर्वे में टॉप पर तेजस्वी

- Advertisement -

उधर, विपक्ष के नेता और राजद की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चारों सर्वे में टॉप पर रहे हैं। फरवरी में उन्हें 40.6 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के तौर पर सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना था। अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 35.5 फीसदी, जून के पहले हफ्ते में 36.9 फीसदी और अब जून के तीसरे हफ्ते में 34.6 फीसदी पर आ गया है। पिछले चार महीनों के चार सर्वे में तेजस्वी यादव को पसंद करने वालों की संख्या में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो उनके लिए चिंता की बात है।

क्या पीके बनकर ऊभर रहे विकल्प?

सर्वे के मुताबिक, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बहुत ही तेजी से मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरों के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे धकेल दिया है। फरवरी से जून के तीसरे हफ्ते के बीच उनके चाहने वालों में करीब चार फीसदी का इजाफा हुआ है। फरवरी में उन्हें 14.9 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया था, जबकि अप्रैल में 17.2, जून के पहले गफ्ते में 16.4 और अब 18.2 फीसदी लोगों ने पसंदीदा चेहरा बताया है।

चिराग भी चमकते जा रहे

सर्वे के मुताबिक, फरवरी में जमुई से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जहां सिर्फ 3.7 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया था, वही आंकड़ा अप्रैल में बढ़कर 5.8 फीसदी हो गया, जबकि जून के पहले हफ्ते में दहाई अंक में पहुंचकर 10.6 फीसदी पर जा पहुंचा था। हालांकि, उसमें थोड़ी गिरावट के बाद अब यह आंकड़ा 9.9 फीसदी पर आ गया है। यानी चार महीने के अंदर चिराग पासवान ने 6 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है।

सम्राट चौधरी चढ़-उतर रहे

उधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फरवरी में 8.2 फीसदी लोगों ने पसंदीदा चेहरे के तौर पर पसंद किया था, जो अप्रैल में बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया लेकिन जून आते-आते इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जून के पहले हफ्ते में 6.6 और तीसरे हफ्ते में 9.6 फीसदी लोगों ने चौधरी को पसंदीदा चेहरा माना है। बता दें कि एनडीए की तरफ से कहा जा रहा है कि नीतीश के नेत-त्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

 

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article कहानी:परी की सलाह
Next Article वर्षावनों के नष्ट होने से संकट में मानव अस्तित्व
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रेमी की चाहत मे पति का क़त्ल.. सिर काटकर बोरवेल मे फेंका.. 3 अरेस्ट

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में कोबरा साँप को जेब में लेकर पहुंचा ई-रिक्शा चालक!  साहब इसी ने काटा है….जिंदा कोबरा सांप देखकर अस्पताल स्टाफ में मची अफरातफरी 

जनवरी 13, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशप्रयागराज

धर्म छोड़ने के बयान पर फिर चर्चा में आई महाकुम्भ वाली पूर्व साध्वी हर्षा रिछारिया

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाज़ियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर दरोगा भुवनेश्वरी सिंह को अरेस्ट किया

जनवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कार बाइक टक्कर विवाद में जज के क्लर्क की पत्नी- बच्चों के सामने पीट पीटकर हत्या.. 7 लोगों पर हुई FIR

जनवरी 12, 2026
अलीगढ़आगरा

एटा महोत्सव में बेसिक शिक्षा की स्टॉल पर योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

जनवरी 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology