
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय में रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय में रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेता मौजूद ।@ShishirGoUP https://t.co/OLKjvPcTZ8 pic.twitter.com/0waI8rsF52
— Vineet Gupta (@aapka_vineet) August 22, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमने एक सक्षम नेता खो दिया। हमें उनकी क्षतिपूर्ति के लिए उनके मूल्यों और संकल्पों को लेकर अधिकतम प्रयास करना चाहिए। हमें उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह को जगह दें और उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
