भारत जोड़ो यात्रा का BJP के पास नहीं कोई तोड़
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा के कर्णधार राहुल गांधी रहे। यात्रा धीरे धीरे अपने सबाव पर बढ़ती गई, कहते है मै तो अकेला चला था कारवां बढ़ता गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई कोई व्यवधान नहीं आया। हाँ दो राज्यों में विधानसभा के चुनाव जरूर हुए जिसे कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा महत्व नहीं दिया उसके उपरांत भी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के सरकार बनाली, लेकिन गुजरात में मुँह की खानी पड़ी। जिससे साफ दिखाई देने लगा है कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ज़मीन बनाने की तैयारी में जुट गई है।
बीजेपी केवल कांग्रेस को हर मोर्चे पर कोसती रहती है। कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा के दौरान बीजेपी के नेता उलटे सीधे व्यान देकर कांग्रेस यात्रा में विध्न उतपन्न करने में कोई कमी नहीं छोड़ी और कांग्रेस की यात्रा पूरी हुई।
कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई है, हाजमा हजम नहीं हो रहा है।