भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन सम्पन्न
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार की अध्यक्षता में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कासगंज नगर से 250 से 300 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक नगर अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कहा की युवा मोर्चा कासगंज ने आज तक जो पार्टी कार्य अपने हाथ में लिए है बो सफल बनाए है युवा मोर्चा की मेहनत से ही लोक सभा चुनाव औऱ विधान सभा में भाजपा की सरकार है इसी मेहनत से कार्यकर्ता निकाय चुनाव में भाजपा के एक एक प्रत्याशी को जिताना होगा। जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि युवा वर्ग जब जब आगे बढ कर समाज के किसी कार्य में हिस्सेदार बनता है तो हमेशा ही इतिहास लिखा जाता है। और इस बार कासगंज के युवाओं ने ठान लिया है कि सभी निकायों पर कमल के फूल के प्रत्याशी को विजय बनाकर निकायों में कमल खिलाना है । सम्मेलन में जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ,ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह , महेंद्र सिंह राणा जी, राजेंद्र बौहरे ,अमित गुप्ता उर्फ बाबा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ,मुकेश प्रजापति, सत्यम चतुर्वेदी ,यश उपाध्याय ,विवेक कुशवाहा, बबलू ठाकुर, विनम्र अग्रवाल, हर्षित शर्मा ,अंकुल प्रजापति, विक्की भारद्वाज, अभिषेक गुप्ता, विकल अग्रवाल ,आशुतोष शर्मा, हिमांशु लोधी, ऋषभ अग्रवाल, प्रशांत कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
