फिरोजाबाद निगम के महापौर से लेकर नगर पालिका में अध्यक्ष का अखाड़ा सज गया है। जीत का सेहरा बांधने का ख्वाब हर कोई अपनी आंखों में संजोए है तो इन दावेदारों में से कोई डिग्रियों से सुशोभित है तो कोई अनुभव से सुसज्जित।
निरक्षर से लेकर परास्नातक सियासी अखाड़े में हैं। फिरोजाबाद में एक नगर निगम है। टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज में नगर पालिका एवं जसराना, एका, फरिहा के अलावा नई सीट मक्खनपुर नगर पंचायत है। आठों निकायों में सियासी अखाड़ा सज चुका है। कहीं महिलाएं सियासी शतंरज की बिसात पर हैं तो कहीं पुरुष जीत के लिए ताल ठोंक रहे हैं। कोई अनुभवों के बल पर बदलाव लाने का दावा कर रहा है तो कोई शिक्षा के बल पर। सियासत के इस अखाड़े में कहीं-कहीं तो निरक्षर प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हुए हैं।
नगर निगम में भी दो प्रत्याशी निरक्षर हैं तो एक प्राइमरी पास हैं। एक प्रत्याशी जूनियर हाईस्कूल हैं तो चार इंटर तक पढ़े-लिखे। वहीं दो पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। कुछ यही स्थिति अन्य निकायों में बनी हुई है। हालांकि टूंडला नगर पालिका में कोई निरक्षर प्रत्याशी नहीं है, लेकिन प्राइमरी, जूनियर तक पढ़े लिखे प्रत्याशी यहां भी हैं। जसराना एवं सिरसागंज निकाय में भी कोई निरक्षर मैदान में नहीं है। अगर युवाओं की बात करें तो इस बार मैदान में 32-33 साल से लेकर 68 वर्ष तक के प्रत्याशी सियासी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि टूंडला में एक प्रत्याशी की उम्र महज 27 वर्ष है।
फिरोजाबाद नगर निगम
– कामिनी राठौर-भाजपा (33), परास्नातक
– मशरूर फातिमा-सपा (51) इंटर
– रुखसाना बेगम बसपा (35) इंटर
– नुजहत-कांग्रेस (35) इंटर
– राजकुमारी वर्मा-आप (52) इंटर
– रजनी देवी-सुहेलदेव समाज पार्टी (44) निरक्षर
– मम्पी-परचम पार्टी ऑफ इंडिया (33) निरक्षर
– नर्गिस खानम-राष्ट्रीय उलेमा पार्टी (37) प्राइमरी
– शशि देवी-जन अधिकार पार्टी (46) जूनियर हाईस्कूल
– उज्जवल गुप्ता-निर्दलीय (32) परास्नातक
– हेमलता राठौर-निर्दलीय (34) परास्नातक
टूंडला नगर पालिका
– दीपक राजौरिया-भाजपा (49) परास्नातक
– अलकेश सविता-सपा (49) जूनियर हाईस्कूल
– डा.रोहित चक-बसपा (40) स्नातक
– ललित जैन-कांग्रेस (47) इंटर
– जयजीव पाराशर-निर्दलीय (54) इंटर
– भंवर सिंह ठेकेदार-निर्दलीय (49) साक्षर
– अशोक सारस्वत-निर्दलीय (61) स्नातक
– प्रेमचंद्र दीक्षित-निर्दलीय (68) स्नातक
– कन्हैया-निर्दलीय (27) प्राइमरी
– मंजू देवी-निर्दलीय (41) जूनियर हाईस्कूल
– पूजा-निर्दलीय (39) इंटर
– राजीव कुमार निर्दलीय (40) परास्नातक
एका नगर पंचायत
– माया देवी-भाजपा (35) साक्षर
– रेखा-सपा (39) प्राइमरी
– सरिता-बसपा (31) प्राइमरी
– सीमा-राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (30) इंटर
– असलेश-निर्दलीय (34) निरक्षर
– ज्ञानदेवी-निर्दलीय (52) हाईस्कूल
– मंजू-निर्दलीय (40) इंटर
– शशिकला-निर्दलीय (33) स्नातक
जसराना नगर पंचायत
– राजीव कुमार-भाजपा (47) स्नातक
– कुंवर पाल-सपा (55) स्नातक
– वारिस-बसपा (40) स्नातक
– विजय कुमार-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (60) परास्नातक
– अंशुल विक्रम सिंह-निर्दलीय (38) परास्नातक
– दिनेश कुमार-निर्दलीय (44) परास्नातक
– मालती देवी-निर्दलीय (40) स्नातक
– मुन्ना लाल-निर्दलीय (45) निरक्षर
– शहनाज बेगम-निर्दलीय (41) साक्षर
– शिवराज सिंह-निर्दलीय (62) स्नातक एलएलबी
– शीला देवी-निर्दलीय (40) प्राइमरी
– सुनील कुमार-निर्दलीय (47) इंटरमीडिएट
फरिहा नगर पंचायत
– रेखा-भाजपा (35) इंटर
– पिंकी-सपा (42) हाईस्कूल
– मोमिना यास्मीन-बसपा (39) स्नातक
– चंद्रवती-निर्दलीय (80) निरक्षर
– रूबीना सरफराज-निर्दलीय (30) परास्नातक
– शशि-निर्दलीय (56) प्राइमरी
– सुमन देवी-निर्दलीय (31) हाईस्कूल
मक्खनपुर नगर पंचायत
– गीता देवी-भाजपा (35) जूनियर हाईस्कूल
– संतोष कुमार-सपा (59) स्नातक
– मुन्नी देवी-बसपा (50) साक्षर
– सितारा देवी-कांग्रेस (38) जूनियर हाईस्कूल
– सावनश्री-आप (49) जूनियर हाईस्कूल
– मुकेश कुमार-आजाद समाज पार्टी काशीराम (46) इंटर
– उदयवीर पुत्र गिरधारी लाल-निर्दलीय (56) जूनियर हाईस्कूल
– उदयवीर पुत्र छोटे लाल-निर्दलीय (38) निरक्षर
– मीरा देवी-निर्दलीय (36) निरक्षर
– राजकुमार-निर्दलीय (56) स्नातक
– रामलखन-निर्दलीय (52) साक्षर
शिकोहाबाद नगर पालिका
– रानी गुप्ता-भाजपा (45) हाईस्कूल
– मुमताज बेगम-सपा (50) स्नातक
– अनीता यादव बसपा (34) हाईस्कूल
– सब्बो बेगम-एआईएमआईएम (54) निरक्षर
– मीना लतीफ-कांग्रेस (47) निरक्षर
– सीमा देवी-आप (40) निरक्षर
– आसमा बेगम-निर्दलीय (54) इंटर
– साधना देवी-निर्दलीय (34) जूनियर हाईस्कूल
सिरसागंज नगर पालिका
– रंजना (रीना) सिंह-भाजपा (43) परास्नातक
– सरोज शर्मा-सपा (61) परास्नातक
– नकीर अहमद-बसपा (55) जूनियर हाईस्कूल
