
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र (Khurja Kotwali Chetra) में पिटाई से कुपित हो मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधेड़ व्यक्ति की चाकुओं से गोद की हत्या (Bujurg Ki Hatya) कर दी और फरार हो गये। 2 दिन पूर्व मृतक का आरोपी से विवाद हुआ था और आरोपी की पिटाई (Aaropi Ki Pitai) कर दी थी। वहीं, एसएसपी (SSP) ने हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित (Police Team Gathit) की है।
जानें क्या है पूरा मामला?
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, खुर्जा कोतवाली सिटी क्षेत्र मोहल्ला पीरजादान में रहने वाले पवन दीक्षित (Pawan Dixit) के भाई मुकेश दीक्षित (Mukesh Dixit) ने बताया कि 2 दिन पूर्व मोहल्ले के ही सलमान (Salman) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सलमान ने अपने साथियों के साथ पवन को पकड़ लिया था और उसकी जेब टटोल रहे थे। शायद लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान पवन ने सलमान की पिटाई कर दी थी।
बीती रात पवन दीक्षित (50) रोजाना की तरह अपना काम खत्म कर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में रानीवाला चौक (Raniwala Chowk) के पास सलमान ने अपने साथियों के साथ मिल पवन को पकड़कर चाकूओं से हमला कर दिया। एक चाकू पवन की कमर में व एक पेट में लगा है। लहूलुहान अवस्था में पवन दीक्षित को खुर्जा के राजकीय सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम दे हमलावर फरार हो गए थे। पवन दीक्षित की मौत (Pawan Dixit Ki Maut) के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
एसएसपी क्या कहते हैं
मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार सिंह व अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले सलमान की पवन दीक्षित ने पिटाई कर दी थी, जिससे कुपित होकर सलमान ने अपने साथी के साथ में वारदात को अंजाम दिया है। पवन दीक्षित की हत्या के मामले में परिजनों से तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की जा रही हैं पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
थाना खुर्जानगर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटित घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर की बाइट। #UPPolice @Uppolice @dgpup @adgzonemeerut @igrangemeerut pic.twitter.com/EiaDuQyxvm
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) November 26, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
