
पीड़ित परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश
Bulandshahr News: प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर चाहे जितने भी दावे कर ले लेकिन राज्य के विभिन्न शहरों से आ रहे मामले यह बताने के लिए काफी है कि राज्य की हालत ठीक नहीं है। यूपी पुलिस अपने काम से ज्यादा कारनामों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पीड़ित को इंसाफ पाने के लिए या तो लखनऊ दोड़ना पड़ रहा है, या फिर आतम्दाह जैसे खौफनाक कदम उठाने पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया है, जहां पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से पीड़ित परिवार को आत्मदाह करने से रोक लिया गया है। वहीं एसएसपी ने निष्पक्ष जांज कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
मामला खुर्जा नगर कोतवाली का बताया जा रहा है, जहां पुलिस बेटी की दहेज हत्या के मामले को आत्महत्या की धाराओं में दर्ज किये जाने से पीड़ित परिवार क्षुब्ध था।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
