एटा- यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 172 वाहनों का चालान कर 2,36,000 रुपये का सम्मन शुल्क किया गया।
यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई, चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 172 वाहनों के चालान कर 2,36,000 रुपये का सम्मन शुल्क किया गया तथा ऑटो पर पीछे सवारी लटका कर चलने वाले ऑटो पर लगे स्टैंड को भी कटवाया गया।
