एटा- यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 102 वाहनों का चालान कर 106500 रुपये का सम्मन शुल्क किया गया तथा त्यौहारों के दृष्टिगत चल रहे ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत एक वाहन को सीज किया गया।
_________
एटा। यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.02.2026 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई, चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 102 वाहनों के चालान कर 106500 रुपये का सम्मन शुल्क तथा त्यौहारों के दृष्टिगत चल रहे ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत एक वाहन को सीज किया गया।
