Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Festivalsलेख

चांदनी चौक : खास जुड़ाव रहा गणतंत्र दिवस परेड से

admin
Last updated: जनवरी 26, 2025 9:23 पूर्वाह्न
By admin 20 Views
Share
8 Min Read
SHARE

चांदनी चौक : खास जुड़ाव रहा गणतंत्र दिवस परेड से

दिल्ली ही नहीं, देश का पहला सबसे आलीशान बाज़ार चांदनी चौक 2021 की गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में भी दिखाई दिया था। चांदनी चौक वाक़ई ख़ास है क्योंकि लाल किले के साथ ही बना, और यहीं देश का पहला घंटा घर खड़ा हुआ और उसी पर 15 अगस्त 1947 को तिरंगा फहराया गया। साल 1950 से 2000 तक गणतंत्र दिवस परेड भी चांदनी चौक की सड़कों से ही गुज़रकर लाल क़िले पर ठहरती थी।

वर्ष 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली वालों के दिलों में बसा चांदनी चौक की झांकी आकर्षण का केंद्र रही थी। क्योंकि चांदनी चौक मुगल बादशाहत से अंग्रेज़ी हुकूमत से होते- होते आज़ाद भारत की भी शान है। साल 1950 से 2000 तक गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू हो कर, राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर राष्ट्रपति की सलामी के बाद कनॉट प्लेस से अजमेरी गेट से नया बाजार, लाहौरी गेट से खारी बावली और फिर फतेहपुरी मस्जिद होते-होते चांदनी चौक में पहुंचती थी। इनमें टैंक, रॉकेट और युद्ध के अत्याधुनिक साज-सामानों के साथ राज्यों-मंत्रालयों की झांकियां होती थीं। अपना हुनर दिखाते सेना के जवान भी गुजरते थे। देशभक्ति के नारे गूंजते थे। परेड लाल क़िले पर जाकर संपन्न होती थी। यह सिलसिला साल 2000 तक जारी रहा। अगले सालों में सुरक्षा कारणों से परेड का रास्ता बदला गया। अब परेड बहादुरशाह जफर मार्ग और दरियागंज के नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए सीधे लाल क़िले पहुंचने लगी। हालांकि अब भी कई दिनों तक झांकियां वहीं खड़ी रहती हैं, ताकि देशवासी आ कर देख सकें।
सौंदर्यीकरण के बाद का नजारा
सन1639 से 1648 के आसपास बनने के क़रीब पौने चार सौ साल बाद चांदनी चौक की नई बदली ख़ूबसूरती हाल के सालों में फिर देखने को मिली है। सौंदर्यीकरण के बाद लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक क़रीब 1.3 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक सड़क पर चलते-चलते राहगीर थक जाएं, तो बैठने-सुस्ताने के लिए लाल पत्थर के नक़्क़ाशीदार चबूतरे बने हैं। यूं भी, चांदनी चौक पर गौरी शंकर मंदिर, सेंट्रल बैप्टिस्ट चर्च, शीशगंज गुरुद्वारा और फतेहपुरी मस्जिद हर धर्म के धार्मिक स्थल हैं। साइकिल मार्केट, भागीरथ पैलेस, दरीबा कलां, फ़व्वारा चौक, नई सड़क, बल्लीमारन, फतेहपुरी वगैरह इसके साथ विविध बाज़ार जुड़ते हैं। चांदनी चौक बदलता रहा है। हालिया सौंदर्यीकरण से पहले 1990 के दशक में, तत्कालीन सांसद के प्रयासों से चांदनी चौक की खोई शान लौटाने की कोशिश भी की गई। उन्होंने अपने सांसद कार्यकाल में चांदनी चौक के बीचोंबीच दो दफ़ा ‘चौदहवीं का चांद’ नाम से उत्सव आयोजित किए। सड़क और दोनों ओर की इमारतों को रंग-रोगन कर चमकाया। मेन बाज़ार में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुरानी दिल्ली का दिल
चांदनी चौक पुरानी दिल्ली का दिल है। लाल क़िले के पश्चिम या कहें लाहौर दरवाज़े के सामने है चांदनी चौक। मुगलिया दौर के बाद हाल के सालों में एक बार फिर इसकी शानो-शौकत लौटी है। भीड़भाड़ नहीं घटी, पैदल चलना बेशक आसान हुआ है। शाही शान तो बरकरार रहेगी ही। हेरिटेज जानकार और ‘दिल्ली 14 हिस्टॉरिकल वॉक्स‘ की लेखिका स्वप्ना लिडल कहती हैं- लाल क़िले से फ़व्वारे तक सड़क को देख हेरिटेज प्रेमी गदगद हैं। इससे शीशगंज गुरुद्वारे से लालकिले के स्पष्ट दीदार होने लगे हैं।
अशर्फी बाजार ऐसे बना चांदनी चौक
शाहजहांनाबाद यानी मुगल बादशाह शाहजहां के शहर का सबसे अहम हिस्सा था चांदनी चौक। सन‍् 1648 में लालकिला बनाने के बाद ही शाहजहां ने शहर बसाने पर गौर किया। उस ज़माने में, शायद बाजार को चौक नाम से ज्यादा पुकारा जाता था। कहा जाता है, 17वीं सदी में, मुगल बादशाह शाहजहां की बेटी शहजादी जहांआरा ने मनीचेंज मार्केट बनवाई थी,अशर्फी बाजार। जिसके बीचोंबीच तालाब या नहर बहती थी। पूर्णिमा की रात चांद की परछाई तालाब में पड़ती और बाजार चांदनी की रोशनी से दमक उठता। बस इसी से बाजार का नामकरण हो गया चांदनी चौक।
कई बदलावों से गुजरा ये इलाका
बीते 375 सालों में शाहजहांनाबाद कई बदलावों का गवाह रहा है। सबसे पहला बदलाव 1857 में आया, जब आज़ादी की पहली जंग को दबाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने लोगों पर दमनकारी आक्रमण किए। नवाबों की शानदार हवेलियों पर धुंधले बादल छाने लगे। उनमें ज्यादा आबादी बसने लगी। दिल्ली के पहले लखपति लाला छुन्नामल की हवेली भी चांदनी चौक के बीचोंबीच है। इसमें दिल्ली की पहली कार आई, पहली बिजली लाइन पड़ी और पहली बार टेलीफोन की घंटी बजी। रेल के आगमन के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन बनाने के लिए उत्तरी शाहजहांनाबाद की कई गलियों और हवेलियों को कुर्बान होना पड़ा। और आज शाहजहांनाबाद घनी आबादी वाला इलाका बनकर उभरा है। यहां सालों-साल ट्राम भी दौड़ती रही। अब दो मेट्रो लाइनों और चांदनी चौक व लालक़िला नाम के दो मेट्रो स्टेशनों से जुड़ा है। चांदनी चौक के मोती, कुमार, मैजिस्टिक और जुलबी चारों सिनेमाघर अर्से से बंद हो चुके हैं, लेकिन यहीं बीते साल ओमेक्स चौक मॉल चालू हुआ है।
सबसे पहला घंटाघर
बताया जाता है कि देश का सबसे पहला घंटाघर चांदनी चौक के बीचोंबीच बना था, सन‍् 1870 में। लेकिन कुछ हिस्से खुद-ब-खुद गिरने के बाद 1950 के दशक में पूरी तरह हटा दिया गया। इसकी लोकेशन दिल्ली का ऐन सेंटर माना जाता है। अन्य शहरों में इसके बाद ही घंटाघर बने। सबसे फेमस 128 फुट ऊंचा चांदनी चौक का घंटाघर तब 28,000 रुपये में दिल्ली म्युनिसिपेलिटी ने बनवाया था। इसे नॉर्थब्रूक क्लॉक टॉवर के नाम से जानते थे। 15 अगस्त 1947 से घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया गया। और तो और, मृत्यु के तीन साल बाद महात्मा गांधी की देश और राजधानी में संभवत: पहली आदमकद प्रतिमा राजधानी के चांदनी चौक के टाउन हॉल के पीछे कंपनी बाग में 1952 में लगी थी। टाउन हाल की इमारत खुद तो डेढ़-पौने दो सदी से ज्यादा पुरानी है, और बीते डेढ़ दशक से खाली पड़ी है, लेकिन अभी तक न दिल्ली म्यूजियम बन सका है, न हेरिटेज होटल। साल- दो साल में चर्चाएं ज़ोर पकड़ती हैं, फिर टांय-टांय फिस। कामना कीजिए कि चांदनी चौक की शाही शान यूं ही सलामत रहे।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शैक्षिक स्तंभकार गली कौर चंद मलोट

- Advertisement -

You Might Also Like

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी
वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article कहता है गणतंत्र
Next Article एटा पुलिस लाइन एटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस, अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रेमी की चाहत मे पति का क़त्ल.. सिर काटकर बोरवेल मे फेंका.. 3 अरेस्ट

जनवरी 13, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में कोबरा साँप को जेब में लेकर पहुंचा ई-रिक्शा चालक!  साहब इसी ने काटा है….जिंदा कोबरा सांप देखकर अस्पताल स्टाफ में मची अफरातफरी 

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशप्रयागराज

धर्म छोड़ने के बयान पर फिर चर्चा में आई महाकुम्भ वाली पूर्व साध्वी हर्षा रिछारिया

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाज़ियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर दरोगा भुवनेश्वरी सिंह को अरेस्ट किया

जनवरी 13, 2026
लेख

उत्सव और आत्ममंथन के बीच आज भी प्रासंगिक है स्वामी विवेकानंद

जनवरी 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology