Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊलेख

लखनऊ के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज से 120 करोड़ की ठगी

admin
Last updated: जून 20, 2024 5:12 अपराह्न
By admin 20 Views
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज से 120 करोड़ की ठगी

अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अरब बीस करोड़ रूपये की साइबर ठगी का मामला समाने आया है। अपराधियों के एक गिरोह ने फर्जी बैंक अफसर बनकर एफडी करवाने के नाम पर अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के 120 करोड़ रूपये पार कर दिए। बैंक मैनेजर की और से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने म सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।119 करोड़ की रिकवरी करवाकर एकेटीयू के खाते में वापस कराई गई शहर की यह अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी है,लेकिन इस ठगी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।खासकर लखनऊ के यूनियन बैंक और अहमदाबाद के इंडसइंड बैंक पर उंगली उठ रही हैं।यूनियन बैंक ने जालसाजों को चेकबुक जारी करने में तो नियमों की तो अनदेखी की ही एक ही दिन में ऑनलाइन ट्राजेक्शन के माध्यम से पैसा भी ट्रासर्फर कर दिया,वहीं चौकानें वाली बात यह रही कि जालसाजों के बैंक खाते को फ्रीज कराने के लिये साइबर क्राइम थाने की पुलिस टीम को अहमदाबाद में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जालसाजों ने एकेटीयू के खाते से निकाले गये 120 करोड़ रूपये में से सौ करोड़ रूपये अहमदाबाद के इंडसइंड बैंक की शाखा के खातों में भेजे थे।साइबर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा जब उन्होंने अहमदाबाद पहुंच कर बैंक मैनेजर से खाते सीज करने को कहा तो उन्होंने खाते फ्रीज करने से मना कर दिया। मैनेजर ने कहा कि इतनी बढ़ी रकम बैंक को मिली है,इसलिये वह खाता सीज नहीं करेंगे। इसमें से एक खाता श्री श्रद्धा एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का था।
बहरहाल,डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक फर्जी ईमेल और अथॉरिटी लेटर का इस्तेमाल कर एकेटीयू प्रशासन को एफडी कराने के नाम पर झांसा दिया गया। यूनियन बैंक की बाबू भवन शाखा के मैनेजर अनुज सक्सेना की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पता चला कि रकम गुजरात की श्री श्रद्धा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की गई है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।सभी ने बस्ती निवासी मास्टरमांइड अनुराग श्रीवास्तव के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया। अनुराग और व साथी कपिल की तलाशा अभी जारी है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में गिरीश चंद्र (एलडीए कॉलोनी, आशियाना लखनऊ), फार्मासिस्ट शैलेश कुमार रघुवंशी (महानगर लखनऊ ), देवेंद्र प्रभाशंकर जोशी (सूरत गुजरात), कृष्णकांत (अमहट बस्ती ), दस्तगीर आलम (मुसाफिरखाना अमेठी), उदय पटेल (अहमदाबाद गुजरात), राजेश बाबू हसनगंज, उन्नाव शामिल हैं।

साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि गिरोह के मास्टमाइंड अनुराग श्रीवास्तव ने यूनियन बैंक कर मैनेजर अनुज कुमार सक्सेना बनकर एकेटीयू के अफसरों को एफडी कराने के राजी किया। फिर यूनियन बैंक के नाम से बनाई फर्जी ई-मेल आईडी के जरिये एफडी संबंधी डिटेल भेजी । एकेटीयू ने एफडी के लिए बैंक के पूल खाते में 120 करोड़ रूपये ट्रांसफर कर दिए। इस बीच अनुराग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एकेटीयू के नाम पर शेयरिंग खाता यूनियन बैंक में खुलवा लिया। फिर एकेटीयू के फाइनेंस ऑफिसर के नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर बैंक को मेल भेजकर कहा कि यह रकम विवि के शेयरिंग खाते में ट्रांसफर कर दी जाए। बैंक के रकम ट्रांसफर करते ही अनुराग ने एक क्लिक से 100 करोड़ रूपये गुजरात के श्री श्रद्धा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में भेज दिए। इस पर बैंक मैनेजर को शक हुआ तो उन्होंने खाता सीज कर एफआईआर दर्ज कराई।

- Advertisement -

You Might Also Like

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से लाखों की ठगी, पुलिस में नौकरी का देते थे झासा
Next Article यूपी में राहुल तो अन्य राज्यों में अखिलेश तलाश रहे हैं संभावनाएं
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

फ़रवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026

You May also Like

लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology