पिदौरा विद्यालय में बच्चे इंट्रेक्टिव फ्लेट पैनल पर कंप्यूटर की पढ़ाई कर ICT लेब में कर रहे प्रैक्टिकल
एटा। पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय(1-8) पिदौरा विकास खंड मारहरा,एटा में कक्षा 1 से 8 तक सभी बालक बालिकाओं को कंप्यूटर आधारित शिक्षण IFT (इंट्रेक्टिव फ्लेट पैनल) पर कंप्यूटर सिखाया जाता है उसके पश्चात ICT लेब में कंप्यूटर पर बच्चे प्रैक्टिकल करते है पिदौरा विद्यालय में 19 डेस्क कंप्यूटर,4 IFT इंट्रेक्टिव फ्लेट पैनल 5 स्पीकर,प्रिंटर की व्यवस्था है सभी बच्चों को कंप्यूटर चलाने हेतु रिवाल्विंग कुर्सी और टेबल की व्यवस्था है बच्चों को कंप्यूटर पढ़ने हेतु सभी कक्षाओं के लिए प्रतिदिन टाइम टेबल बना रखा है उसी के अनुसार सभी बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई THEORY और प्रैक्टिकल दोनों एक साथ करने पर बच्चों का लर्निंग आउटकम अच्छे से प्राप्त हो रहा है।
