स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 की तैयारी कर लें पंचायत सचिव- उपनिदेशक
मैनपुरी, ( अजय किशोर)
उपनिदेशक पं0 आगरा मण्डल आगरा संजय कुमार ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार की टीमें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के लिए जनपद में आने वाली हैं, सभी पंचायत सचिव ग्रामों में कराए गए कार्यों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करंे। सर्वेक्षण के तहत एसएसजी-2025 मोबाइल एप पर सिटीजन फीडबैक का कार्य चल रहा है। इस कार्य में ग्राम स्तरीय कर्मचारी रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी को प्रतिदिन का लक्ष्य देते हुए सिटीजन फीडबैक की प्रगति बढ़ाई जाए। विकास खण्ड बरनाहल,कुरावली, घिरोर, बेवर व मैनपुरी की स्थिति संतोषजनक नहीं है। सहायक विकास अधिकारी पं0 फीडबैक न दिलाने वाले कर्मचारियांे का वेतन आहरित न करें।
उपनिदेशक पं0 आगरा मण्डल आगरा संजय कुमार शुक्रवार को विकास भवन में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में शौचालय निर्माण की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 24.8, रेट्रोफिटिंग की प्रगति 52.5 एवं भारत सरकार की वेबसाइट पर एप्लीकेशन निस्तारण की प्रगति 93.37 प्रतिशत और माॅडल ग्रामों के सत्यापन की प्रगति 81 प्रतिशत पाई गई। योजना की प्रगति पर उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पं0 को निर्देशित किया कि ओडीएफ माॅडल ग्रामों के द्वितीय लेवल का बैरीफिकेशन बढ़ाया जाए। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट की क्रियाशीलता हेतु सभी विकास खण्डों से प्लास्टिक एकत्रित करके केन्द्र पर पहुंचाई जाए। प्रत्येक सफाई कर्मचारी अपने तैनाती वाले ग्राम में प्लास्टिक एकत्रित करे तभी उनके वेतन प्रमाण पत्र सहायक विकास अधिकारी पं0 अग्रसारित करें। बायोगैस संयंत्र की क्रियाशीलता हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी निरीक्षण कर लें। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण की टीमें गांवों में पहुंचकर प्रत्यक्ष कार्याें का अवलोकन कर रिपोर्ट देंगी। सहायक विकास अधिकारी पं0 कूड़ा संग्रहण केन्द्र पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का नाम अंकित करा लें। कूड़ा संग्रहण केन्द्र की लाॅग बुक भी निरीक्षण के समय प्रस्तुत की जाए।
समीक्षा बैठक में उपनिदेशक पं0 ने केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित किया कि जो भी प्रस्ताव जनपद पर प्राप्त हों उनका सत्यापन सहायक विकास अधिकारी पं0 से भी करा लिया जाए जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार का अवरोध, कार्य में न आए। समीक्षा बैठक मंें जिला पंचायत राज अधिकारी डा0 अवधेश कुमार, मण्डलीय कन्सलटेन्ट राकेश कुमार, डीपीसी नीरज कुमार शर्मा, राजकुमार राजपूत, फराज अहमद, डीपीएम अजय विक्रम, दिनेश यादव, सहायक विकास अधिकारी पं0 देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, अनिल मिश्रा, भवानी शंकर, जय कुमार सक्सेना, उमेश यादव, रामकुमार यादव, मनोज प्रभाकर, अरविन्द कुमार, राजवीर आदि उपस्थित रहे।
