Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

CM रेखा गुप्ता के पास वित्त, प्रवेश वर्मा देखेंगे शिक्षा-PWD, हुआ मंत्रियों का बंटबारा

admin
Last updated: फ़रवरी 21, 2025 11:40 पूर्वाह्न
By admin 31 Views
Share
5 Min Read
SHARE

रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ छह मंत्रियों ने भी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ली है और अब रेखा गुप्ता के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं. इसके अलावा, उनके पास पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस, और प्रशासनिक सुधार विभाग योजना जैसे विभाग हैं.

जबकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रवेश वर्मा को छठी मंजिल पर कमरा मिला है. यह वही कमरा है जो कभी मनीष सिसोदिया का था. आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के शासन में शिक्षा मंत्री थे, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

आप ने दावा किया था कि उन्होंने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया था, हालांकि चुनाव में उनकी पराजय हुई है.

- Advertisement -

You Might Also Like

लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए
ब्लैकमैलिंग के फेर में पुरानी प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की जान गई , 18 बच्चों का पिता था मृतक

जानें किस मंत्री को मिला क्या विभाग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: GAD, सेवाएं, वित्त, राजस्व, WCD, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस, और प्रशासनिक सुधार विभाग योजना विभाग.

प्रवेश साहिब सिंह: PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव

आशीष सूद: गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण
मनजिंदर सिंह सिरसा: उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण,

रविंद्र सिंह (इंद्राज): समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस

- Advertisement -

कपिल मिश्रा: लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन

डॉ. पंकज कुमार सिंह: स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना तकनीक

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आप को पराजित कर 27 सालों के पास सत्ता में वापसी की है और रेखा गुप्ता को सीएम बनाया है. सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली में फिर से विकास को अमली जामा पहनाएंगी.

71% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, एडीआर की रिपोर्ट

चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) के अनुसार, दिल्ली में शपथ लेने वाले सात मंत्रियों में से मुख्यमंत्री सहित पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो अरबपति हैं. 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत स्व-शपथ हलफनामों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सात में से पांच मंत्रियों (71 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि दो मंत्री (29 प्रतिशत) अरबपति हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इनमें से एक मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं. आर्थिक लिहाज से कैबिनेट के दो मंत्री अरबपति हैं.

सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से मनजिंदर सिंह सिरसा हैं, जिनकी संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है, जबकि सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से कपिल मिश्रा हैं, जिनकी संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है.

इसमें कहा गया है कि जिन सात मंत्रियों का विश्लेषण किया गया उनकी औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपये है. सभी सात मंत्रियों ने देनदारियों की घोषणा की है, जिनमें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित प्रवेश साहिब सिंह पर सबसे अधिक 74.36 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं.

86 फीसदी मंत्रियों ने स्नातक तक की पढ़ाई

रिपार्ट के अनुसार, छह मंत्रियों (86 प्रतिशत) ने स्नातक स्तर या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता घोषित की है, जबकि एक मंत्री ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
उम्र के मामले में पांच मंत्री (71 प्रतिशत) 41 से 50 वर्ष के हैं, जबकि शेष दो (29 प्रतिशत) मंत्रियों की उम्र 51 से 60 वर्ष के बीच है. मंत्रिमंडल में केवल एक महिला मंत्री है जो खुद मुख्यमंत्री हैं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article समाजवादी महिला सभा की पी डी ए पंचायत कार्यक्रम आयोजित
Next Article भारत में, अधिकांश शिक्षक महिलाएं हैं, क्योंकि इसे महिलाओं के लिए डिफ़ॉल्ट कैरियर विकल्प के रूप में माना जाता है
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

कायमगंज में दिनदहाड़े युवक ने किया महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर – हमलावर गिरफ्तार

मार्च 23, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

वायुसेना स्टेशन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का जासूस अरेस्ट

मार्च 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

सेक्स रोगियों के इलाज के नाम पर चलता मिला अय्याशी का अड्डा

मार्च 23, 2026
लेख

डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

मार्च 23, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का किया चालान

मार्च 23, 2026
अलीगढ़आगरा

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एटा में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मार्च 23, 2026
अपराधअलीगढ़

जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मार्च 23, 2026
अलीगढ़आगरा

शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड…. 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस 

मार्च 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology