Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : CM Yogi

Admin
Last updated: मई 14, 2023 8:57 पूर्वाह्न
By Admin 15 Views
Share
5 Min Read
CM yogi aditayanath culprit tahalaka
SHARE
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे विराट विजय बताते हुए डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश बताया। सीएम योगी ने टीम यूपी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के समन्वय, प्रधानमंत्री के सुयोग्य और यशस्वी नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने अबतक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार भाजपा एक साथ पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। इन 17 नगर निगमों में से 3 नये गठित हुए थे, जिनमें अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर हैं। शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए हैं। इन सभी 17 नगर निगमों में पांच लाख से लेकर 50 लाख की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी की जनता को प्रदेश के अंदर बुनियादी सुविधाएं और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन को डबल इंजन सरकार ने आगे बढ़ाया है, आज का ये जनादेश आप सबके सामने है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर 200 नगर पालिकाएं हैं। इनमें 199 में चुनाव संपन्न हुए हैं। 2017 में बीजेपी 60 नगर पालिकाओं में जीत हासिल कर सकी थी। इस बार दोगुने से ज्यादा सीटें हमें प्राप्त हो रही हैं। इसी तरह नगर पंचायतों में भी अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सीएम ने बताया कि नगर निगम मे कुल 1420 वाडरें में पार्षदों के लिए चुनाव हुआ है। पिछली बार के मुकाबले हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीत रहे हैं। ऐसे ही नगर पालिका में भी इस बार हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीतने जा रहे हैं। वहीं नगर पंचायतों में भी हम काफी बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में निवास करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश है।

मुख्यमंत्री ने यूपी की दो विधानसभाओं छानबे और स्वार पर हुए उपचुनाव में सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को मिली जीत के लिए भी मतदाताओं को हृदय से बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, प्रदेश मशीनरी और सभी राजनीतिक दल को भी धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि संगठन की व्यूह रचना से ये परिणाम प्राप्त हुआ है। सरकार मतदाताओं को भरोसा दिलाती है कि विकास और सुशासन की जनता की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे।  इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे। इसके साथ ही सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के नेतागण भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में प्रचंड विजय पर सोशल मीडिया के जरिए भी भाजपा के समर्पित कार्यकतार्ओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे विराट विजय बताते हुए कहा है कि यह जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन विश्वास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर यूपी बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकतार्ओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन।

TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article UP Nikay Chunav 2023: जालंधर से मिली खुशखबरी, लखनऊ अभी भी AAP की पहुंच से दूर
Next Article कर्नाटक चुनाव हारते ही मोदी का नया पैंतरा, DGP को बना दिया CBI चीफ
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

निधौली कलां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

जैथरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025

You May also Like

अलीगढ़आगरा

एसएसपी द्वारा अधीनस्थों के साथ अलीगंज क्षेत्र में परिनिर्वाण दिवस के दृष्टिगत पैदल गश्त की गई

दिसम्बर 6, 2025
अपराधअलीगढ़

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा: तीन शातिर अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता गिरफ्तार

दिसम्बर 4, 2025
उत्तर प्रदेशएटा

एसीसी कॉन्वेंट प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव और खेल दिवस का किया गया आयोजन

दिसम्बर 4, 2025
अलीगढ़आगरा

विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

दिसम्बर 3, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology