मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का पहला साल शनिवार को पूरा हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा रखेंगे। उनकी सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर सरकार के अब तक कामकाज के बारे में जानकारी देंगे।
इसके लिए मुख्यमंत्री लोकभवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका का विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री आगे की योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में रहने व मीडिया से वार्ता कर उपलब्धियों को सामने रखने के निर्देश दिए हैं।
CM योगी आज बताएंगे अपनी सरकार की उपलब्धियां
