डीएम की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
कायमगंज/ फर्रुखाबाद।
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 32,पुलिस की 35,विकास विभाग की 17,विद्युत विभाग की 08, पूर्ती विभाग 05,चिकित्सा विभाग 04 व अन्य विभागों की 16 शिकायते कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी,उप जिलाधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
