गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौवंश आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण
एटा। मा० सदस्य, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग श्री रमाकांत उपाध्याय द्वारा आज जनपद एटा में विभिन्न अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास खंड सकीट के मलावन स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का भ्रमण कर वहां मौजूद गौवंशों के रख-रखाव, भोजन, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने गौशाला में कार्यरत केयरटेकरों के कार्य की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया तथा कहा कि गौवंशों की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
इसके उपरांत मा० सदस्य द्वारा विकास खंड शीतलपुर के ग्राम पवास स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौवंशों की स्थिति, चारे एवं पानी की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंशों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी गौवंशों को नियमित रूप से पोषणयुक्त चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जाए और किसी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मा० सदस्य ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप गौवंशों की समुचित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीवीओ प्रभात गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौवंश आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
