हरियाणा के हिसार में एक महिला ने स्थानीय नेता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता नाते में आरोपी की पोती लगती है। मामले की शिकायत पीडि़ता ने बुधवार को महिला थाने में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त थी। जिस पर आरोपी ने उसे वर्ष 2017 में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में दवा दिलवाई और वहां दाखिल करवाया। उसके बाद उसे फोन कर चंडीगढ़ बुलाया। पीडि़ता का आरोप है कि चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में उसे खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया।
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
पीडि़ता ने बताया कि शादी से पहले उसको अकसर सिर में दर्द रहता था। 2017 में वह सिरदर्द की दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में गई थी। जब वह गुरुकुल में पहुंची तो उसके पास आरोपी का फोन आया। आरोपी ने उससे कहा कि कालका में अच्छा डॉक्टर है। इसके बाद वह उसे कालका ले जाने लगा। रात होने पर वह चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में रमेश के साथ रुक गई।
रात को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन घर छोड़ गया। आरोपी खुद को पारिवारिक बताकर उसके ससुराल पहुंच जाता था। आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।
दुष्कर्म पीडि़ता का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पीडि़ता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से प्रार्थना कर न्याय की मांग करती नजर आ रही है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चंडीगढ़ निवासी दोस्त के क्वार्टर पर बुलाकर दुष्कर्म किया।
उसका दोस्त हरियाणा रोडवेज में कर्मचारी है। उसके बाद हिसार के अपने लेक्चरर दोस्त के घर पर भी कई बार दुष्कर्म किया। जब उसका पति ड्यूटी पर जाता था तो उसके ससुराल गुरुग्राम में जाकर उससे दुष्कर्म करता था। उसके ससुरालजनों को इस बारे में पता चला तो उसे घर से निकाल दिया।
उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। वह अपने जीवन व उसकी धमकियों से तंग आ चुकी है।

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।