
Bulandshahr Crime News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शराब के नशे में जान चली गई। यहां नशे में धुत बाप बेटे भिड़ गए। झगड़ा इतना गहरा गया कि बड़े बेटे अजगर को धक्का मार दिया। धक्के से गिरा बेटा मर गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोंपी पिता व उसके छोटे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरोल निवासी सुरेंद्र सिंह के 3 पुत्र व दो पुत्री हैं। मझला पुत्र अजय उर्फ अजगर फतेहपुर में मजदूरी करता था और वहीं रहता था। बताया जाता है कि बीती रात अजय उर्फ अजगर अपने घर आया था, शराब के नशे में धुत था, अजय के पिता सुरेंद्र ने भी शराब पी रखी थी, किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद इतना गहरा गया कि उसने अजय उर्फ अजगर को ऐसा धक्का मारा कि उसकी जान चली गई।
एसएसपी की मानें तो विवाद के दौरान धक्का लगने से अजय गिर गया था जिससे उसकी चोट लगने के कारण मौत हो गई। फिलहाल मृतक के मामा ने सुरेंद्र व उसके छोटे पुत्र देवेश उर्फ़ देवा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक अजय का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सुरेंद्र और उसके छोटे पुत्र देवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 लाख के विवाद में हत्या
सूत्रों की मानें तो सुरेंद्र के बड़े पुत्र राजू का कुछ समय पूर्व एक्सीडेंट हो गया था, हादसे में घायल होने पर राजू के इलाज में काफी पैसे लग गए। बताया जाता है कि सुरेंद्र के पास दो लाख रुपये शेष थे और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा रहा था और इसी विवाद के चलते पिता पुत्र के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े के दौरान अजय काल के गाल में समा गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
