अमांपुर में शीतला माता की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
शीतला मंदिरों पर किया बासौड़ा पूजन
अमांपुर। कस्बा में होली पर्व के बाद सोमवार को बसौड़ा पूजन किया गया। सुबह से ही कस्बा के कालेज रोड पर स्थित प्रचीन देवी मंदिर, ग्राम देवी मन्दिर, एवं शास्त्री नगर स्थित शीतला माता मंदिर में श्रध्दालुओं की भीड़ लगी रही। होलिका दहन स्थलों के साथ चौराहा व तिराहा पर भी पूजन किया गया। बासौड़ा पूजन कर बच्चों को निरोग व घर में खुशहाली की कामना शीतला माता से की गई। सुबह 5 बजे से ही बासोंड़ा पूजन के लिए मंदिरों पर पहुंचना शुरू हो गया था माताओं ने अपने बच्चों को चेचक खसरा जैसे रोगों से बचाने के लिए पूजा अर्चना कर कामना की पंडित राजेश शर्मा ने बताया शीतला मैया की पूजा अर्चना करने से माता प्रसन्न होती है और बच्चों में होने वाले खतरनाक चेचक, खसरा जैसे रोगों से मुक्ति मिल जाती है। शीतला माता को 1 दिन पूर्व बनाया गया भोजन, बासोंडा ही प्रिय है यही कारण है होली पर्व के बाद पूजा अर्चना शुरू हो जाती है। भोग में जो भी सामग्री होती है। उसे माताएं बच्चों के ऊपर उतार कर अन्य जीवो को खिला देते हैं इससे माता प्रसन्न होती है। शीतला माता पूजन को महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। पूजा के लिए एक दिन पहले ही पकवान तैयार किए गए। मान्यता के अनुसार महिलाओं ने बच्चों के सिर से मुर्गा उतरवाकर मुश्क से जल का छिड़काव कराया। इससे शीतला माता का प्रकोप शांत हो सके।
