बहन के बॉयफ्रेंड को लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट.. 2 दोस्तों सहित पकड़ा गया CRPF जवान
UP के इटावा जिले में 25 वर्षीय छात्र मनीष यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मनीष की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड के भाई व सीआरपीएफ के जवान अभिषेक यादव ने अपने दोस्तों विपिन यादव और दीपक के साथ मिलकर की थी। इन्होने मनीष को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी पिटाई की और गोली मार दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर डीएफसी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ताकि सुसाइड लगे..पुलिस का दावा है की अभिषेक ने अपनी बहन और मनीष के संबंधों से नाराज होकर साजिश रची।
