
शाहरुख खान के साथ बेटे Aryan Khan
Cruise Drugs Party: कल शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) की टीम ने मुंबई से गोवा जा रहे जहाज पर छापेमारी की थी, जिसमें क्रूज पर सवार 10 हाई प्रोफाइल लोगों को हिरासत में लिया गया था। अब इस बीच खबर आ रही है कि एनसीबी ने बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी इस क्रूज से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि NCB ने आर्यन को रेव पार्टी में ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा है। फिलहाल एनसीबी आर्यन से पूछताछ कर रही है।
जैसे ही आर्यन खान के एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर यह न्यूज आग की तरह फैल गई है। हालांकि अब तक एनसीबी की ओर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि समंर के बीच रेव पार्टी चल रही थी। बताया जा रहा है कि न केवल आर्यन खान बल्कि एजेंसी ने 10 से अधिक हाई प्रोफाइल लोगों को हिरासत में लिया है और साथ ही क्रूज से ड्रग्स भी बरामद की है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि कल मुंबई के बीच समंदर एनसीबी ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में कोकीन, हसीस, एमडी समेत कई ड्रग्स बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कोरडेलिया क्रूज पर एनसीबी की ये छापेमारी पिछले कई घंटों तक चली। बताया जा रहा है कि जैसी ही एनसीबी को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) होने की खबर लगी एजेंसी (NCB Raid In Cruise) ने रेड डाल दी। एनसीबी को पहले से ही इस रेव पार्टी की भनक लग गयी थी। पार्टी में पहले से ही एनसीबी के लोग मौजूद थे। जैसे ही ड्रग्स की पार्टी शुरू हुई एनसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
