एटा में नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिव सिंहपुर में एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतिका की पहचान लक्ष्मी (21) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 37 दिन पूर्व अभिषेक से हुई थी।
परिजनों ने लक्ष्मी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही CO सिटी राजेश कुमार और कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
