Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअपराधउत्तर प्रदेशलखनऊलेख

यूपी को भिखारीमुक्त करने की सरकारी मंशा के प्रति गंभीर नहीं है डीजीपी मुख्यालय : आरटीआई खुलासा.

admin
Last updated: अप्रैल 23, 2023 4:50 अपराह्न
By admin 12 Views
Share
5 Min Read
SHARE

यूपी को भिखारीमुक्त करने की सरकारी मंशा के प्रति गंभीर नहीं है डीजीपी मुख्यालय : आरटीआई खुलासा

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सपनों की राह देश में सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है. 5 साल में यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए योगी सरकार मेगा प्लान भी बना रही है जिसके तहत नीति निर्माता रोड मैप तैयार करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों, परंपराओं तथा विविधताओं में नई संभावनाओं को तलाशकर शहरों को स्मार्ट बनाया जा रहा है. योगी सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देशवासियों की जीवन शैली बेहतर और सुगम बनाने, जनता को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे अनेकों मकसदों से बनाये गए स्मार्ट सिटी मिशन में देश के राज्यों की रैंकिंग में यूपी को पहला स्थान मिला है जहाँ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 17 जिलों को चमकाया जा रहा है लेकिन यूपी के शहरों के प्रमुख चौराहों और पर्यटक स्थलों पर भीख मांगते भिखारी सरकार की इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के रास्तों का रोड़ा बन रहे हैं और देश विदेश में सूबे की छवि खराब कर रहे है.

वैसे तो भिक्षावृत्ति कानूनन अपराध है लेकिन जिलों के प्रशासन और पुलिस महकमे के ढुलमुल रवैये के कारण शहरों में भिखारी एक सिंडीकेट की तरह काम कर रहे हैं और यूपी को भिखारीमुक्त करने की सरकारी मंशा को मुंह चिढाते नज़र आ रहे हैं.

भिखारियों की बेजा हरकतों से आम जनता भले ही त्रस्त हो लेकिन सूबे का पुलिस महकमा इस ज्वलंत समस्या पर आँखें मूंदे बैठा है. इस बात का खुलासा सूबे की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र निवासी समाजसेविका और आरटीआई एक्टिविस्ट उर्वशी शर्मा की आरटीआई पर सूबे के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के जनसूचना अधिकारी द्वारा दिए गए जवाब से हुआ है.

- Advertisement -

You Might Also Like

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड
मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ की प्रदेश उप प्रभारी रह चुकी उर्वशी बताती हैं कि वे उत्तर प्रदेश की छवि खराब कर रहे भिखारियों को पुनर्वासित कराने और सूबे को पेशेवर भिखारियों के सिंडीकेट से निजात दिलाने के मुद्दे पर काम कर रही हैं जिसके लिए वे सूबे के समाज कल्याण विभाग, नगर विकास विभाग , प्रशासनिक अमले और पुलिस महकमे के माध्यम से मोदी-योगी की महत्वकांक्षी परियोजनाओं का चेहरा दागदार कर रही भिखारियों की फौज से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.
दरअसल इस सिलसिले में उर्वशी ने सूबे के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एक आरटीआई दायर करके डीजीपी ऑफिस के स्तर से भिखारियों के मुद्दे पर साल 2017 से अब तक की गई कार्यवाहियों आदि के सम्बन्ध में 15 बिन्दुओं पर सूचना मांगी थी. पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के जनसूचना अधिकारी ने उर्वशी को जो जवाब दिया है उससे यह बात सीधे-सीधे सामने आ रही है कि इस गंभीर समस्या के प्रति डीजीपी ऑफिस कतई भी गंभीर नहीं है और पुलिस महकमे के सबसे बड़े ऑफिस के पास उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति प्रतिषेध अधिनियम के तहत पुलिस महकमे द्वारा की गई कार्यवाहियों, स्वैच्छिक,व्यवसायिक,जबरन / बलात कराई जा रही भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस महकमे द्वारा की गई कार्यवाहियों,पुलिस महकमे द्वारा पुनर्वास के लिए भेजे गए भिक्षुकों की संख्या ,पुलिस महकमे द्वारा स्कूल भेजे गए बच्चा भिखारियों की संख्या और भिखारियों की संख्या जैसी कोई भी सूचना नहीं है.

डीजीपी ऑफिस ने उर्वशी को साफ-साफ लिखकर दिया है कि सूबे के 75 जनपदों से सम्बंधित यह सूचना मुख्यालय पर धारित नहीं है.

पूरे सूबे की छवि खराब कर रही इस ज्वलंत समस्या के प्रति पुलिस मुख्यालय के इस उदासीन रवैये पर सार्वजनिक रोष व्यक्त करते हुए उर्वशी ने इस मामले में सूबे के राज्यपाल और सीएम से व्यक्तिगत भेंट करके भिखारियों के कारण हो रही समस्याओं से सूबे को निजात दिलाने के मुद्दे पर वार्ता करने की बात कही है।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article एटा कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 10 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next Article Wrestlers Protest In Delhi: न्याय न मिलने पर पहलवानों का फिर जंतर मंतर पर धरना
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधराजनीति

3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई

फ़रवरी 16, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

फ़रवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology