Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

डिजिटल अर्थव्यवस्था के खतरे

admin
Last updated: अप्रैल 17, 2025 8:31 पूर्वाह्न
By admin 9 Views
Share
8 Min Read
SHARE

डिजिटल अर्थव्यवस्था के खतरे

 

समय, काल और परिस्थितियों के अनुरूप जो परिवर्तन आते हैं, उनमें अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न आयामों में आने वाले परिवर्तन भी स्वाभाविक हैं। आज डिजिटलीकरण के दौर में अर्थव्यवस्था भी डिजिटल हो रही है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में डिजिटल तकनीक के जरिए संचालित होने वाली आर्थिक गतिविधियां जैसे आनलाइन लेन-देन, ई-कामर्स, ई-बिजनेस और डिजिटल मार्केटिंग जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। इनमें अर्थव्यवस्था में इंटरनेट, मोबाइल, डेटा रखरखाव की प्रणाली और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से जुड़ी क्रियाओं का भी समावेश होता है। डिजिटल अर्थव्यवस्था के माध्यम दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं द्वारा व्यावसायिक के क्रिया संचालन सुगमता से संभव हो जाता है। इससे व्यवसायों के लिए नए आर्थिक अवसर उपलब्ध होते हैं। इसके माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी आनलाइन उपलब्ध कराने का अवसर मिला है। ई-गवर्नेस की व्यवस्था भी इसी के कारण संभव हुई है। डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘भारतनेट’ परियोजना का उद्देश्य भी प्रत्येक ग्राम पंचायत को किफायती ‘हाई स्पीड इंटरनेट’ की पहुंच प्रदान करना है। दुनिया भर के देश डिजिटल अर्थव्यवस्था समझौतों द्वारा अपने आपसी व्यापार को विनियमित करने में लगे हैं।

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का ‘आकलन और माप’ शीर्षक रपट से पता चलता है कि वर्ष 2022-23 में डिजिटल क्षेत्र की राष्ट्रीय आय में लगभग 11.74 फीसद हिस्सेदारी है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 31.64 लाख करोड़ रुपए का योगदान करती है। वर्ष 2024-25 तक यह 13.42 फीसद होने का अनुमान है। संभावना है कि वर्ष 2029-30 तक यह देश की कुल अर्थव्यवस्था में लगभग पांचवें हिस्से के बराबर योगदान देगी। डिजिटल अर्थव्यवस्था ने रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। इस अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2022-23 में एक करोड़ चालीस लाख 67 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। डिजिटल साक्षरता में भी वृद्धि हो रही है। बैंक और वित्तीय संस्थाओं ने डिजिटल लेन-देन और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने ऐप भी विकसित कर लिए हैं, जिनसे एक व्यक्ति घर बैठे इनसे जुड़ी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लेने लगे हैं। अलग-अलग भुगतान ऐप भी विकसित हो गए हैं, जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के साथ अपने बैंकों के माध्यम से लेन-देन को सुगम बना रहे हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 
पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआइ) जैसी तेज भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने के प्रयासों के कारण वित्तीय लेन-देन के तरीके में क्रांति आ रही है। इससे लाखों लोगों के लिए वास्तविक समय में सुरक्षित और निर्वाध भुगतान संभव हो गया है। डिजिटल लेन-देन की कुल संख्या वित्तवर्ष 2017-18 के 2,071 करोड़ रुपए से बढ़ कर वित्तवर्ष 2023-24 में 18,737 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अतिरिक्त मौजूदा वित्तवर्ष 2024-25 के अंतिम पांच महीने अप्रैल से अगस्त के दौरान लेन-देन की मात्रा 8,659 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

डिजिटल अर्थव्यवस्था की आपसी साझेदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न देश समझौते भी कर रहे हैं। चिली, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के बीच डिजिटल अर्थव्यवस्था भागीदारी समझौता सभी डब्लूटीओ सदस्यों के लिए खुला पहला डिजिटल व्यापार समझौता है, जो जून 2020 में इलेक्ट्रानिक रूप से हस्ताक्षरित होने वाला पहला समझौता है। इसे एपीईसी और ओईसीडी जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों के भीतर चल रहे ई-कामर्स और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डब्लूटीओ वार्ता के पूरक के रूप में तैयार किया गया था। पारंपरिक आर्थिक जुड़ाव की सीमाओं को आगे बढ़ा कर यह अपनी तरह का पहला समझौता व्यापार नीति में एक नया आयाम है। इसने पहले ही दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इनमें कनाडा, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रकार ब्रिटेन और सिंगापुर डिजिटल इकोनामी एग्रीमेंट जून 2022 में लागू हो चुका है। इस समझौते के तीन मुख्य लक्ष्य हैं- अधिक सुरक्षित डिजिटल वातावरण की सुविधा देना, विश्वसनीय डेटा प्रवाह को सुनिश्चित करना और डिजिटल व्यापार में सहयोग करना अर्थव्यवस्था में डिजिटल भुगतान, डेटा प्रवाह और डिजिटल सेवाओं का महत्त्व तेजी से बढ़ रहा है।

डिजिटल व्यापार के समक्ष कई चुनौतियां और खतरे भी हैं। डिजिटल संरक्षणवाद बढ़ रहा है। इससे खासकर छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) सहित अन्य क्षेत्रों के लिए व्यवसाय के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, वैश्विक डिजिटल व्यापार समझौते की अनुपस्थिति डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय की समस्या चुनौतियों को और बढ़ाती है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में कई अन्य समस्याएं और चुनौतियां भी हैं, जिनमें अभी डिजिटल साक्षरता की कमी, साइबर सुरक्षा के खतरे, साइबर आर्थिक अपराध, खराब डिजिटल बुनियादी ढांचा डेटा गोपनीयता जैसी समस्याएं शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा खतरा साइबर सुरक्षा का है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में साइबर हमले का खतरा बढ़ गया है, इसके कई उदाहरण हमारे सामने आते रहते हैं।

भारत में साइबर आर्थिक अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2022 में 65,893 मामले दर्ज हुए जो 2021 की तुलना में 24.4 फीसद अधिक हैं। इसके कारण वित्तीय नुकसान भी 2022 में 1,935.51 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पंजीकृत मामलों में साइबर धोखाधड़ी के मामले सबसे अधिक 64.8 फीसद थे। इसके बाद जबरन वसूली 5.5 फीसद और यौन शोषण 5.2 फीसद था। आर्थिक धोखाधड़ी के सर्वाधिक शिकार वरिष्ठ नागरिक होते हैं। उनको तकनीक की पर्याप्त जानकारी नहीं होती। सेवानिवृत्ति पर मिली एकमुश्त राशि पर साइबर अपराधियों की नजर रहती है, वे उनको अधिक ब्याज और अन्य लाभ देने जैसी कथित योजनाओं के जाल में फंसा कर जमा राशि हड़पने का प्रयास करते हैं। यदि उन अपराधियों की कोई शिकायत कर देता है, तो कई बार उनके जाल में फंसे लोगों के लाखों रुपए जमा वाले बैंक खाते ‘निष्क्रिय’ हो जाते हैं, इस कारण वे अपनी सामान्य जरूरतों का लेन-देन भी नहीं कर पाते।

कई ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अभी डिजिटल बुनियादी ढांचे तक पहुंच का अभाव है जो डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास बाधा डालता है। इसके लिए एक सशक्त, उपयुक्त नियामक और कानूनी ढांचे की आवश्यकता है, जो उपभोक्ताओं की डिजिटल सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित कर सके और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दे सके। यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि सभी की डिजिटल सेवाओं तक सुरक्षित और सस्ती पहुंच हो। इस क्षेत्र में कई अवसर हैं, लेकिन इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इसके लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, सशक्त ‘एंटीवायरस’ विकसित करना समय-समय पर उनको अद्यतन करना, डिजिटल बुनियादी ढांचे में सुधार करना, डेटा गोपनीयता की रक्षा और डिजिटल विभाजन को कम करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को संभव बना सके।

- Advertisement -

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पहले पुरुष जिसने परमाणु को विभाजित किया
Next Article परदेस से मोहभंग
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

घने कोहरे में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, बस चालक घायल

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, बोलीं- ‘परेशान करने वालों पर बरतें जीरो टॉलरेंस

मार्च 10, 2026

You May also Like

लेख

राजनीतिक घृणा की अति और देश की प्रतिष्ठा

मार्च 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

नारी शक्ति को नमन — वामा सारथी का विशेष सम्मान समारोह

मार्च 9, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर में चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़, छापेमारी से पहले तस्कर को देते थे जानकारी

मार्च 9, 2026
अलीगढ़आगरा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में कार्यक्रम आयोजित

मार्च 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology