Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

व्यंग्य – सहभोज पर चर्चा :राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

admin
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 8:43 अपराह्न
By admin 13 Views
Share
5 Min Read
SHARE

व्यंग्य – सहभोज पर चर्चा :राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

(सुधाकर आशावादी -विनायक फीचर्स)

बचपन से ही सुना था, कि सहभोज से मेल बढ़ता है। गरीब अमीर का भेद मिटता है। सहभोज में अनेक प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है। संग बैठ कर भोजन करने से स्वाद द्विगुणित हो जाता है। लगता है कि सहभोज सामाजिक समरसता तक अधिक सीमित है राजनीतिक क्षेत्र में सहभोज किसी की नींद हराम करने का कारण भी बन सकता है।
सहभोज चर्चा को आगे बढ़ाएँ, तो सहभोज की वर्तमान स्थिति चिंतनीय है, विशेषकर यदि आप किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हैं, तो आपके लिए सहभोज आयोजन में सावधानी ही बचाव है। अपने घर में मित्रों को आमंत्रित करने या उनके साथ सहभोज करने के लिए कुछ निश्चित नियमों का अनुपालन करने में ही आपकी भलाई है, अन्यथा आपके जीवन भर के समर्पित आचरण पर प्रश्न खड़ा हो सकता है।

आपको राजा के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। यह मैं नही कहता अखबारों की सुर्खियां कहती हैं। ई मीडिया रिपोर्ट कहती हैं। बरसों से किसी भी प्रकार के पारिवारिक, सामाजिक, साहित्यिक, सार्वजनिक आयोजन के लिए प्रस्तावना अपेक्षित होती है, जिसमें पहले किसी आयोजन की कल्पना की जाती है, फिर उसके आयोजन हेतु विचार किया जाता है, फिर आयोजन के औचित्य व उपलक्ष्य को स्पष्ट किया जाता है। उसके बाद वरिष्ठ सलाहकारों के साथ मीटिंग की जाती है। भाई बंधुओं के अनुभवों से आयोजन को भव्य बनाने हेतु मंथन किया जाता है। इस मंथन में ऐसे लोग शामिल रहते हैं, जो आयोजन कर्ता के मन की बात सुन सकें, उस बात का समर्थन कर सकें तथा आयोजक को आयोजन करने की ज़िद्द पर टिके रहने के लिए विवश कर सकें। इसके बाद बनाई जाती है आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रभावशाली समझे जाने वाले मेहमानों को आमंत्रित करने की सूची। यह व्यक्तिगत मामला है और व्यक्ति से जुड़ा है।
यदि मामला व्यक्तिगत न हो, किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति से जुड़ा हो।

- Advertisement -

You Might Also Like

लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए
ब्लैकमैलिंग के फेर में पुरानी प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की जान गई , 18 बच्चों का पिता था मृतक

यदि कोई राजनीतिक व्यक्ति, कोई जन प्रतिनिधि, मुहल्ले का सभासद, किसी क्षेत्र का विधायक, सांसद अपनी पसंद के मित्रों, जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकर गपशप करना चाहे, अपने मन के अतिथियों को अपने घर बुलाकर चाय पिलाना चाहे, तब क्या वह ऐसा अपनी इच्छा अनुसार, स्थिर बुद्धि व स्वस्थ इंद्रियों की दशा में कर सकता है? यह सवाल कुछ अलग है, व्यक्ति की आजादी और उसके मौलिक अधिकारों से जुड़ा है। ऐसा ही मामला संज्ञान में आया है, एक मित्र महोदय ने अपने कुछ साथियों को अपने घर पर चाय पर बुलाया, जिन्हें बुलाया, वे खुशी खुशी आए, खाया पीया, हँसी ठहाके लगाए। जिसे नहीं बुलाया, उसके माथे पर शिकन उभर आयी। आखिर ऐसा क्यों हुआ ? मेरी मर्जी के बिना किसी ने किसी को क्यों बुलाया ? किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को पारिवारिक समारोह में अपने जातिगत मित्रों को बुलाने का अधिकार कैसे प्राप्त हुआ ? क्या उसके लिए पार्टी हाई कमान से आज्ञा ली। यदि जन प्रतिनिधि किसी से जुड़ा है, तो उसे स्वयं को स्वतंत्र मानकर कोई स्वतंत्र आयोजन करने का अधिकार मिल सकता है ?
यही सवाल गंभीर बन गया, कि किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने पर वह व्यक्ति भले ही समृद्धि के चाहे जितने पायदान ऊपर चढ़ जाए, पर रहेगा बंधुआ ही। उसे पार्टी हाईकमान फटकार सकता है, दुत्कार सकता है, उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की धमकी दे सकता है। उसे नसीहत दे सकता है, कि मिलजुल कर बैठने के लिए एकता की शक्ति का प्रदर्शन न किया जाए। वास्तव में ऐसी बातें सोचने के लिए विवश करती ही हैं, कि व्यक्ति बड़ा या व्यक्ति से बड़ा हाईकमान ? क्या विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा खेली जा रही सत्ता की शतरंज में जन प्रतिनिधि किसी राजा का गुलाम या प्यादा भर है, कि जब चाहा, तब उसे बुलाया, डाँटा, फटकारा, नसीहत दी और उसकी आड़ में अपने बंधुआ सेवकों में भी खौफ रोप दिया, कि बिना हाई कमान को सूचना दिए यदि किसी को अपने घर पर चाय पर बुलाया, तो यह सम्बंधित जन प्रतिनिधि के राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। 

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article अवागढ़ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 3369 मरीजों ने लिया लाभ
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

कायमगंज में दिनदहाड़े युवक ने किया महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर – हमलावर गिरफ्तार

मार्च 23, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

वायुसेना स्टेशन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का जासूस अरेस्ट

मार्च 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

सेक्स रोगियों के इलाज के नाम पर चलता मिला अय्याशी का अड्डा

मार्च 23, 2026
लेख

डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

मार्च 23, 2026

You May also Like

लेख

दृष्टिकोण : दंडनीय अपराध घोषित हो सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण

मार्च 23, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का किया चालान

मार्च 23, 2026
अलीगढ़आगरा

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एटा में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मार्च 23, 2026
अपराधअलीगढ़

जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मार्च 23, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology