वार्ड 11 व 1 में फैली गंदगी के कारण बीमारी नें पसारे पांव
*निवर्तमान पालिकाध्यक्ष की कार्य प्रणाली से आहत दिखें वार्ड वासी पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यों को किया याद,*
खाली पड़े पलाट गम्भीर बीमारियों का कारण
हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के बाद अब नगर पालिका परिषद का मुखिया भी नया चुन लिया गया है जनता ने एक नए चेहरे को चुनकर पालिका की गद्दी पर काबिज किया, लेकिन अब आलम यह है कि जनपद एटा के वार्ड नंबर 11 के लोग अपना वोट देकर अब अपनी गलती का एहसास करने लगे हैं उनका कहना है वास्तविकता यह है कि पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी जनता की सेवा में हमेशा दिन और रात तत्पर रहे हैं।
*नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 हाजीपुरा में गंदगी का अंबार इस तरह लगा हुआ है कि लोग गंदगी के कारण बीमारी का शिकार हो रहे हैं वार्ड में कूड़ो का ढेर लगा हुआ है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं और रास्ते से निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना। इस मामले में जब वार्ड के सभासद से बात की गई तो उनका कहना यह था कि उनके द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है लेकिन पता नहीं क्यों गंदगी की साफ सफाई में हीला हवाली की जा रही है। वही जब वार्ड वासियों से बात की गई उनका कहना था पूर्व में जब नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी थे उनके द्वारा कोई भी समस्या का समाधान पल भर में ही कर दिया जाता था लेकिन अब समाधान तो छोड़ो चेयरमैन साहब के दर्शन भी होना दुर्लभ हैं ऐसे में अब वार्ड के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलने की बात कही है।
