Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशकासगंजस्वास्थ्य

खसरा उन्मूलन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

admin
Last updated: मार्च 27, 2023 5:58 अपराह्न
By admin 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

खसरा उन्मूलन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

नियमित टीकाकरण में बढ़ेगी सीएचओ की सहभगिता

टीकाकरण कराएं और बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाएं

पांच साल सात बार छूटे न टीका एक भी बार

- Advertisement -

You Might Also Like

ब्राह्मण महापरिषद का एलान: मंदिरों के पास नहीं चलने देंगे अवैध दुकानें
हमलावरों की गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में 24वे दिन भी रहा न्यायिक कार्यों से बहिष्कार, मिल रही है तारीख पर तारीख

कासगंज, 27 मार्च 2023।

खसरा उन्मूलन के तहत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह के नेतृत्व में समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के लिए जनपद के एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में खसरा उन्मूलन व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सीएचओ की सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों के प्रति प्रतिरक्षित करने व साल 2023 के अंत तक भारत में खसरा व रूबेला बीमारी को निम्नतम करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सीएचओ लकवा, खसरा, गलघोटू, काली खांसी, नवजात टिटनेस जैसी बीमारियों के बारे में बारीकी से अध्ययन करें। ऐसे मरीज मिलने पर तत्काल उनकी रिपोर्ट जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और डब्लूएचओ एसएमओ को देंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 180 सीएचओ कार्यरत हैं, जिसमें से तीन ब्लॉक अमापुर, कासगंज व पटियाली के 55 सीएचओ को खसरा उन्मूलन व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बारें में प्रशिक्षित किया गया है, बाकि के ब्लॉक के सीएचओ के लिए आगामी दिवस में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने​ कहा कि यदि बच्चा टीकाकरण से पूर्ण प्रतिरक्षित हो चुका है, तो बच्चा कम बीमार होगा। टीकाकरण बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसलिए सही समय पर बच्चों का टीकाकरण कराकर जानलेवा बीमारियों से बचाना जरुरी है। डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ द्वारा टीकाकरण की आनलाइन मानीटरिंग भी की जा रही है। जनपद में अबतक एएनएम आशा के जरिये नियमित टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन अब से सीएचओ की भी टीकाकरण में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को पांच साल के अंदर खसरा व रूबेला बीमारी से बचाव हेतु दो टीके लगाये टीकों का लिया जाना आवश्यक है, तभी इस बीमारी का नाश किया जा सकेगा।

डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. वी पी सिंह ने कहा कि गर्भवस्था से लेकर पांच वर्ष तक टीकाकरण किया जाता है। तीन माह की गर्भवती को टीडी का पहला टीका व एक माह के तुरंत बाद टीडी का दूसरा टीका लगाया जाता है। फिर बच्चे के जन्म के तुरंत बाद या 24 घंटे के अंदर बीसीजी ओपीवी हेपेटाइटिस टीका दिए जाते हैं और यदि किसी कारणवश टीका नहीं लग पाता है तो ओपीवी की पहली खुराक एक माह तक दी जा सकती हैं | बीसीजी का टीका एक साल के अंदर लगवा सकते हैं | ओपीवी पेंटा रोटावायरस पीसीवी, आईपीवी, डेढ़ माह, ढ़ाई माह, साढ़े तीन माह में लगते हैं। एमआर व विटामिन ए की खुराक जन्म के नौ माह पर दी जाती है।

- Advertisement -

गंजडुण्डवारा सीएचओ कुसुमा गुप्ता का कहना है कि कार्यशाला में जानलेवा बीमारियों से बचाव व टीके लगाने के समय के बारे में जानकारी मिली। वह सुनिश्चित करेंगी कि उनके क्षेत्र में कोई भी गर्भवती और बच्चा टीका से न छूटे|

कार्यक्रम के दौरान चिकित्साअधीक्षक डॉ. एएन चौहान, महामारी रोग विषज्ञ डॉ. सुनन्दा, डब्ल्यू एच ओ मंडल स्तर डॉ विकास गुप्ता, यूपीटीएसयू ब्रजेश चौहान, यूनिसेफ डीएमसी राजीव चौहान, यूएनडीपी कोल्ड चेन मैनेजर हसरत अली, चाई संस्था जिला समन्वयक विजय कुमार गर्ग व ब्लॉक सीएचओ मौजूद रहे।

इनसेट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध किशोर ने कहा कि सीएचओ को निर्देश दिए कि वह जिले को खसरा, रूबेला बीमारी के नाश व अन्य बीमारियों से भी बच्चों को बचाव हेतु अपने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण को अधिक सुदृढ़ करें|

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article एटा पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 02 शातिर अभियुक्त लूटी गयी चैन सहित गिरफ्तार
Next Article पोषण पखवाड़े में मोटे अनाज का प्रोत्साहन एवम जागरूकता
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

संघी गिरोह के संगठनों को विदेशी फंडिग!

अक्टूबर 17, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और किसानों को खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए गए सख्त निर्देश

अक्टूबर 17, 2026
अलीगढ़आगरा

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्नातक निर्वाचन केंद्रों का किया निरीक्षण

अक्टूबर 17, 2026
अपराधअलीगढ़

डीएम ने बृहद गो-संरक्षण केंद्र किनोड़ी खैराबाद का किया निरीक्षण, गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

अक्टूबर 17, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

वैष्णवी बनीं एकदिन की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (ARO) जनसमस्याओं का समाधान कर जानीं जनसेवा की अहमियत

अक्टूबर 17, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

अक्टूबर 17, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

बाढ़ के बाद बीमारियों की आशंका, स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिली जांच और दवाएं

अक्टूबर 17, 2026
अलीगढ़आगरा

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों के द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अक्टूबर 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।