मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह की मण्डलीय बैठक 17 मार्च को
अलीगढ़ । मण्डलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह की मण्डलीय बैठक 17 मार्च को अपरान्ह 01ः30 बजे से कमिश्नरी सभागार में आयोजित की जायेगी।
अपर आयुक्त ने उक्त जानकारी देते हुए सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सहित निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
——
मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक 20 मार्च को कमिश्नरी में
अलीगढ़ । मण्डलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में 20 मार्च को अपरान्ह 03 बजे से मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की जायेगी।
संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुउ बताया कि बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, औद्योगिक संगठनों से प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा, विभागीय ऋण योजनाओं की समीक्षा, निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा उपरान्त लम्बित प्रकरणों समेत अन्य बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दु पर हुई प्रगति की रिपोर्ट भिजवाने के साथ ही नियत समय व स्थान पर स्वयं बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
——
मा0 विधायक खैर 10 मार्च को लोधा के सिकन्दरपुर भुकरावली में माटीकला बोर्ड की योजनाओं की देंगे जानकारी
विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को करेंगे लाभान्वित
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओ के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभागीय योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित कराये जाने के लिए जनपद स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से बाबा श्री सेवानाथ हनुमान धर्मशाला, ग्राम सिकन्दरपुर भुकरावली, विकास खण्ड लोधा में मा0 विधायक खैर श्री सुरेन्द्र दिलेर की अध्यक्षता में किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मा0 विधायक जी के करकमलो से चयनित माटीकला के परम्परागत कारीगर व अभ्यर्थियो को विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीनों का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा।
