एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा आठ जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 5980 रूपये व ताश पत्ता बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आठ अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए 5980 रुपये व ताश पत्ता सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनाँक 08.02.2022 थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 08 जुआरियों को 5980 रुपये 52 ताश पत्ता, एक अधजली मोमबत्ती व माचिस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 31/22 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-*
1. रामकिशन पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम मितौलिया थाना अलीगंज एटा।
2. रतन सिंह पुत्र अभिलाख सिंह
3. राजेश पुत्र जगदीश चंद्र
4. जितेंद्र पुत्र बालक राम सिंह
5. कुलदीप पुत्र रामस्नेही
6. हरगोविंद पुत्र मोहनलाल
7. अतुल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासीगण ग्राम बिलसड थाना राजा का रामपुर एटा
8. शेर सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी अंगदपुर थाना राजा का रामपुर एटा
*बरामदगी-
1- 5980/- रुपये एवं 52 ताश पत्ता, एक अंधजली मोमबत्ती व माचिस।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
