Allahbad News Desk: लाके के बंडा गांव में बने कबाड़ के गोदाम में अपरान्ह आग लग गई. भारी मात्रा में गत्ते में लगी आग की लपटें उठते देख आसपास लोग सहम गए. वे अपने घरों से गैस सिलेंडर व अन्य सामान लेकर भागने लगे. गोदाम की दीवार तोड़कर फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया.
अंतू थाना क्षेत्र के कपासी गांव निवासी शंकरलाल उमरवैश्य कबाड़ खरीदने का काम करता है. उसने उमरी गांव में गोदाम भी बना रखा है. गोदाम में करीब डेढ़ सौ टन कागज के गत्ते मशीन से दबाकर रखे गए थे. दोपहर गोदाम में आग लग गई. गत्ते में लगी आग की लपटें ऊपर उठीं तो पड़ोस में रहने वाले सहम गए. वे अपने घरों से सामान लेकर भागने लगे. जिले की तीन और अमेठी से फायरब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. गोदाम में चारों ओर से दीवार होने के कारण फायर ब्रिगेड के लोग भी हाथ खड़े कर दिए. आग की लपटें ऊंची होती जा रही थीं. बाद में जेसीबी से गोदाम की दीवार कई जगह तोड़ी गई तो फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं. करीब तीन बजे पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियां रात करीब 8 बजे आग पर काबू पा सकीं. गनीमत रही कि आग गोदाम से बाहर नहीं पहुंची वरना और भारी तबाही होती.
कबाड़ के गोदाम में आग लगने से काफी देर पहले बिजली चली गई थी. ऐसे में बिजली से शार्ट सर्किट नहीं हुई थी. व्यापारी का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने दीवार की जाली से आग लगाई है. एसओ प्रदीप कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी.
