Firozabad Crime News: राजस्थान प्रान्त के धौलपुर जिला पुलिस ने फिरोजाबाद जिले से संबंधित ऑनर किलिंग से जुड़े एक डबल मर्डर के सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा किया है। पिछले माह धौलपुर जिले के थाना दिहौली इलाके में एक लड़की का शव मिला थ। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण मामला पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। वहीं जांच के दौरान ग्वालियर में मिले एक युवक के शव से मृतका के कनेक्शन जोड़ एसपी केशर सिंह शेखावत के नेतृत्व में क्राइम सॉल्यूशन में एक बार फिर मिसाल पेश करते हुये प्रकरण का पर्दाफाश किया गया।
धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 04 अगस्त को दिहौली थाना क्षेत्र में कस्बा मरैना और दिहौली के बीच सड़क के किनारे झाडियों के बीच करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की की लाश मिली। जिसका आधा शरीर मिट्टी में दबा हुआ था। गले में रस्सी का फंदा जिसमें 8-10 गाठे लगी थी। शव की काफी प्रयासों के बावजूद शिनाख्त नहीं हुई।
तो 07 अगस्त को उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। अनुसंधान के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि जिस दिन मृतका का शव दिहौली इलाके में मिला। उसी तरह जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के थाना आंतरी में एक युवक की लाश उसी तरह की रस्सी से गला घोंटकर 8-10 गांठे लगी हुए मिली।
जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में जहांगीरपुर निवासी सुघर सिंह ने अपने बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी 10 अगस्त को एवं 12 अगस्त को जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के संबंध में कुछ व्यक्तियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद जांच से यह तथ्य उजागर हुआ कि उत्तम यादव का उसके घर के सामने रहने वाली पड़ोस की लडकी नेहा पुत्री देवीराम यादव (16 साल ) से प्रेम प्रसंग था। दोंनों निकट पड़ोसी व सजातीय थे।
दोनों प्रेमी युगल घर वालों को बिना बताए दिल्ली चले गए थे
प्रेम प्रसंग के कारण घर वालों को बिना बताये वे 31 जुलाई को घर से दिल्ली चले गये। दोनों को काफी समझाया, परन्तु दोंनों एक साथ रहने की जिद्द पर अड़े रहे। इस पर लड़की के परिजन दोनों को अपने साथ पिनाहट से भिण्ड मध्य प्रदेश ले गये। भिण्ड से ग्वालियर के नजदीक आंतरी थाना क्षेत्र में 3 व 4 अगस्त की देर रात में लड़के उत्तम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर और उसका लिंग काटकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
नाबालिग लड़की का गला घोंटकर हत्या
वहीं दिहौली थाना क्षेत्र में मरैना कस्बे के पास लड़की नेहा की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव झााडियों में फेंक कर चले गये। काफी प्रयासों का ही परिणाम रहा कि फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र से संबंधित ऑनर किलिंग से जुड़े सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का खुलासा हो सका।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
