Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

श्रद्धा,आस्था और विश्वास का पर्व : गणगौर

admin
Last updated: मार्च 20, 2026 6:55 अपराह्न
By admin 1 View
Share
7 Min Read
SHARE

श्रद्धा,आस्था और विश्वास का पर्व : गणगौर

(अंजनी सक्सेना – विनायक फीचर्स)

भारत में प्रत्येक त्यौहार मानव मन की आस्था और अटूट विश्वास से जुड़ा हुआ है। भारतीय नारियों के भी अपने कुछ व्रत हैं, जो उनके आस्था और विश्वास से गहरे जुड़े हुए हैं। भारतीय समाज में स्त्री का पतिव्रता और सौभाग्यवती होना सम्मान माना जाता है। इसी पतिव्रत धर्म और सौभाग्य की रक्षा के लिए भारतीय नारियां अनेक व्रत भी करती हैं। करवा चौथ, हरतालिका तीज, वट सावित्री, अमावस्या और गणगौर ऐसे ही प्रमुख व्रत हैं जिनके द्वारा भारतीय नारी अच्छे पति और सौभाग्य की कामना करती हैं।
गणगौर का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को किया जाता है। इस दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को और देवी पार्वती ने अनेक स्त्रियों की पतिव्रता और सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद दिया था। मान्यता है कि गणगौर के दिन देवी पार्वती ने पहले पूजा करने वाली निर्धन स्त्रियों को वस्त्र, आभूषण तथा सौभाग्यवती होने का वरदान दिया था तथा बाद में आने वाली संपन्न स्त्रियों को रक्त सुहाग देते हुए पतिव्रता एवं सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद दिया। इसी दिन देवी पार्वती की पूजा से प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को वरदान दिया कि आज के दिन जो स्त्री मेरा पूजा तथा तुम्हारा व्रत करेगी उसके पति चिरंजीव रहेंगे तथा अंत में उन्हें मोक्ष मिलेगा। पार्वती ने शिव की यह पूजा एवं व्रत छिपाकर किया था इसलिए आज भी इस व्रत में पूजन पुरुषों के सामने नहीं की जाती है।
गणगौर मुख्य रूप से राजस्थानी महिलाओं का पर्व है, जिसमें वे भगवान शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। इस तरह गणगौर, शिव पार्वती की पूजा का पर्व है। गण यानि शिव और गौर यानि पार्वती, कुल मिलाकर गणगौर भगवान शंकर और पार्वती के ही दूसरे नाम हैं। देवी पार्वती ने भगवान शंकर को काफी तपस्या के बाद पति के रूप में पाया था, इसलिए पार्वती के समान सदा सौभाग्यवती रहने के लिए युवतियां और महिलाएं गौर की पूजा करती हैं। वे गौर से आशीर्वाद स्वरूप अमर सुहाग की कामना करती हैं।
गणगौर का पर्व राजस्थान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां गणगौर के सोलह दिन पहले यानि होलिका दहन के दूसरे दिन होली की राख से गौर मूर्ति बनाकर स्थापित की जाती है। कई जगह गौर प्रतिमा लकड़ी की भी बनायी जाती है। इस प्रतिमा की सोलह दिन तक लगातार पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह सबेरे गौर को झूला झुलाया जाता है। इसे मालवा अंचल में गौर झुलाना भी कहते हैं।
राजस्थानी युवतियां गणगौर पूजा के लिए सोलह दिन तक प्रात: काल सात कलश सिर पर रखकर ले जाती हैं और उन्हें नजदीक के नदी, तालाब या कुएं से भरकर लाती हैं। इसी जल एवं दूब के साथ गणगौर की पूजा की जाती है। सोलहवां दिन (चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया) गौर की विदा का दिन होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर गौर को लेने आते हैं और गौर अपनी सखियों से बिछुड़कर महादेव के साथ चली जाती है। गणगौर की विदा शोभा यात्रा के रूप में होती है।
राजस्थान के जयपुर की गणगौर यात्रा तो इतनी प्रसिद्ध है कि उसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग एकत्रित होते हैं। बैंडबाजों से सजी गणगौर यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ-साथ बाराती भी होते हैं और पालकी में होती है गणगौर।
राजस्थानी और मालवी स्त्रियां गणगौर का पूजन अलग-अलग रूपों में करती हैं। विवाहित महिलाएं आशीर्वाद स्वरूप अमर सुहाग की कामना करती है, तो कन्याएं गौर से अपने लिए अच्छे पति की कामना करती हैं। युवतियां गौर की पूजा सखी रूप में करती हैं। गौर का यही रूप गणगौर पूजन में मुख्य माना गया है।
सोलह दिनों तक गौर को सखी मानकर पूजा की जाती है, इसलिए गौर के समक्ष हंसी ठिठौली भी पूजा में शामिल रहती है। गौर पूजा में लोकगीतों का भी भरपूर उपयोग किया जाता है। इन लोकगीतों में जहां भक्ति का पुट होता है, वहीं शिकायतें और हंसी मजाक भी।
गणगौर की पूजा में गौर को सखी माना गया है। जब पूजा सखी भाव से की जा रही है, तो उन्हें भोजन कराना भी आवश्यक है। जब गौर को भोजन करा दिया तो पानी भी पिलाना पड़ेगा। गौर को पानी पिलाना आसान नहीं है। जब तक गौर को पानी पिलाने वाली सखी अपने पति का नाम नहीं बता दे वह पानी नहीं पिला सकती। पुराने समय में युवतियां शर्म और संकोच के कारण अपने पति का नाम लेने में झिझकती थी, इसलिए वे अपने पति का नाम दोहों में पिरोकर लेती थीं और गौर को पानी पिलाती थी। अब यह परंपरा सी ही बन गयी है।
घर की बड़ी-बूढ़ी महिलाएं गणगौर को घर की बेटी की तरह विदा करती है। गौर को पूरे जेवर पहनाये जाते हैं और राह के लिए नाश्ता भी साथ रखा जाता है। अब प्रतीक रूप में घर में बेसन के आभूषण बनाकर गौर को पहनाये जाते हैं जो अंत में गौर के साथ ही विसर्जित कर दिये जाते हैं।
गौर के विसर्जन के पूर्व एक शोभा यात्रा निकाली जाती है, फिर नजदीकी नदी, तालाब या कुएं में गौर विसर्जन किया जाता है। विसर्जन करते समय महिलाएं भाव विह्वल हो उठती हैं और गौर की निशानी के रूप में उसकी चुनरी का एक छोर फाड़कर अपने पास रख लेती है।
आधुनिक समाज में समय की तेज रफ्तार के आगे गणगौर की पूजा भी सिमट चली है। पहले सोलह दिनों तक चलने वाला यह उत्सव कई स्थानों पर एक या दो दिन में सिमटकर रह गया है। अब तो गणगौर की मुख्य पूजा वाले ही दिन बाजार से मिट्टी की बनी गणगौर प्रतिमा मंगा ली जाती है, और उसे पूजन के उपरांत विसर्जित कर दिया जाता है। प्रतीक रूप में आज भी गणगौर की पूजा बरकरार है और आज भी अनेक युवतियां और महिलाएं बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ गौर की मित्रवत पूजा अर्चना करती है और गणगौर को विसर्जित करते समय इस तरह भावुक हो उठती हैं जैसे उनका कोई आत्मीय जन उनसे बिछुड़ रहा हो। *(विभूति फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article अलविदा जुमा की नमाज और नवरात्रि के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी एटा व एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Next Article होटलों-रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का खेल, 11 सिलेंडर जब्त – मचा हड़कंप
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद : दहेज के लिए पत्नी की हत्या, कोर्ट ने पति समेत 3 को ठहराया दोषी

मार्च 20, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

होटलों-रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का खेल, 11 सिलेंडर जब्त – मचा हड़कंप

मार्च 20, 2026
अलीगढ़आगरा

खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित

मार्च 20, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, आश्रम में छप रहे थे नोट.. योग गुरु सहित 7 अरेस्ट

मार्च 20, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयअपराध

58 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी हुआ अरेस्ट

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

हर घर सोलर, हर घर बचत – पीएम सूर्य घर योजना से एटा में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई पहचान

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट—हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

ग्राम पवास में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

मार्च 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology