
पकड़ा गया आरोपी
Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा करके बैंकों को 100 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाला भूमाफिया लक्ष्य तंवर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी खुद को साउथ की फिल्मों के विलेन की तरह लुक देने की कोशिश करता था। हैरत की बात यह है कि आरोपी जिस गाड़ी में चलता था उस गाड़ी में हूटर लगा हुआ था। जल्द पुलिस आरोपी की करोड़ों रुपए की संपत्ति को जब्त करने का भी काम कर सकती है।
गाजियाबाद (Ghaziabad) में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बैंक के मैनेजर के साथ मिलीभगत करके विवादित संपत्तियों को आरोपी अपने नाम करा लेता था।इसके बाद उसी संपत्ति पर चार गुना लोन करवा देता था, और इस तरह से फर्जीवाड़े का पूरा खेल होता था।
इस फर्जीवाड़े से कमाई गई रकम को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। और संबंधित बैंक कर्मियों के खिलाफ भी सबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी जल्द कर सकती है।
आरोपी खुद का रसूख दिखाने के लिए लुंगी पहनता है। साउथ की एक बड़ी फिल्म के विलेन से प्रेरित होकर वह खुद को उसी का लुक देने की कोशिश करता था।यही नहीं पता यह चला है कि लोगों को महंगे गिफ्ट देकर उन्हें इंप्रेस करने के लिए भी आरोपी हमेशा अपनी गाड़ी में महंगे गिफ्ट रखता था।महंगे मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर और वाशिंग मशीन तक गिफ्ट किये जाते थे।जिससे बाद में उस व्यक्ति से अपना काम निकाला जा सके।पुलिस अब आरोपियों के बाकी साथियों की भी जल्द गिरफ्तारी करेगी।गलत तरीके से कमाई गई धन दौलत को भी पुलिस जल्द लीगल प्रोसेस के तहत जब्त कर सकती है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
