Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

उपहार के आयाम

admin
Last updated: अगस्त 20, 2025 8:59 पूर्वाह्न
By admin 14 Views
Share
7 Min Read
SHARE

उपहार के आयाम

उपहार लेना और देना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जब कोई हमें उपहार देता है तो हमारा मन अत्यधिक प्रसन्न होता है। सामान्य स्थितियों में उपहार देने वाले के प्रति हम अतिरिक्त अनुराग का अनुभव करते हैं। यही कारण है कि जब हम किसी के प्रति अपना प्रेम, स्नेह, आभार, शुभकामना, सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं, तो उपहार देकर करते हैं। पारंपरिक नजरिए से देखें तो उपहार एक सुंदर तरीका है किसी को धन्यवाद, आभार या शुभकामनाएं देने का । उपहार हमारी हमारी कृतज्ञता, आत्मीयता को सहज ही दूसरे तक पहुंचा देते हैं। हमारे मन में उनके लिए कितना स्नेह, आदर या फिर कौन- सी भावनाएं हैं, यह प्रदर्शित करते हैं। रिश्तों को मजबूत बनाते हैं और एक दूसरे से मजबूती से जोड़े रखते हैं । उपहार देना दूसरों के प्रति हमारे परवाह करने का एक तरीका भी है, जो सामने वाले को बताता है कि वह हमें याद है, हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है । उपहार भावनाओं को व्यक्त करने के साथ-साथ स्थायी रिश्ते और यादें बनाने का एक सशक्त माध्यम है और रिश्तों को दीर्घायु बनाने का सुंदर साधन है हालांकि ऐसा नहीं है कि अगर कोई व्यक्ति किसी मौके पर अपने किसी प्रिय को उपहार नहीं दे सका तो इससे उसकी अहमियत कम हो जाएगी या इसी से उसकी संवेदना का पैमाना तय किया जाएगा। मगर जो बातें समाज में चलन में होती हैं, हम उसी के आधार पर स्थितियों का आकलन करते । दरअसल, अलग- अलग व्यक्ति द्वारा दिया गया उपहार अलग-अलग भावनाएं अभिव्यक्त करता है। मसलन, अगर उपहार गुरु से मिलता है तो वह प्रेरणा और प्रोत्साहन दर्शाता है। माता – पिता से मिला उपहार उनके निस्वार्थ प्रेम को प्रदर्शित करता है और अपने से आयु में छोटे अनुजों द्वारा प्राप्त उपहार हमारे प्रति सम्मान को दिखाता है ।
उपहार देना तभी सार्थक होता है जब इसके साथ हमारी भावनाएं भी स्नेह से भरी और पवित्र हों। अगर हम स्वार्थवश किसी को कोई वस्तु उपहार दे रहे हैं, तो हमें उतनी आत्म संतुष्टि या खुशी नहीं मिल सकती है, जितनी निस्वार्थ भाव से उपहार देने पर मिलती है। अगर हम किसी को उपहार देते हैं और बदले में किसी चीज की आशा रखते हैं तो यह उपहार किसी भी तरीके से नहीं कहा जा सकता। बल्कि इसे लेन-देन या सौदा माना जाएगा या फिर व्यवसाय भी कहा जा सकता है। ऐसे उपहार का संबंध आत्मीयता से न के बराबर होता है ।
विवाह से लेकर त्योहार, जन्मदिन, वर्षगांठ, गृह प्रवेश के अवसरों पर हम अपने सगे-संबंधियों या दोस्तों को उपहार देते रहते हैं। उपहार कितना महंगा है और कितना सस्ता है, प्रेम में यह बिल्कुल महत्त्वपूर्ण नहीं होता है। दोस्त, परिवार या किसी संबंधी के प्रति प्रेम में सिर्फ मनोभाव का महत्त्व होता है। जरूरी नहीं है कि हम किसी को सोना-चांदी या महंगे ब्रांडेड कपड़े, गैजेट उपहार दें, तभी हम किसी का हृदय जीत पाएंगें। दिल से दिया गया छोटा-सा उपहार भी सोने-चांदी और महंगे उत्पाद ज्यादा अनमोल हो जाता है और हम उसे जीवन भर संभाल कर रखते हैं। दिल से दिया गया उपहार हमेशा किसी महंगे उपहार बेहतर होता है। चाहे वह साधारण कार्ड या हस्तलिखित नोट ही क्यों न हो। उसमें सबसे ज्यादा महत्त्व रखता है उपहार देने के पीछे कितना लगाव और प्रेम छिपा है।
सही भावना के साथ दिए गए उपहार बरसों बीत जाने के बाद भी भावनात्मक रूप से अनमोल ही बने रहते हैं । जैसे बचपन में जब हम अपने सगे-संबंधियों में से किसी को कोई खिलौना दिए रहते हैं, तो बड़े हो जाने के बाद भी खिलौने को देख कर उस व्यक्ति की मधुर याद ताजा हो जाती है। रिश्ते को प्राणवायु मिल जाता है, वह पुनर्जीवित हो जाता है। जबकि बड़े हो जाने के बाद उनका मूल्य हमारे लिए कुछ भी नहीं रह जाता है, लेकिन भावनात्मक याद और लगाव बरसों बाद भी रह जाता है ।
विज्ञान के पहलू से देखें तो हमारा मस्तिष्क देने की क्रिया पर सकारात्मक क्रिया-प्रतिक्रिया देता है, जिससे हम बहुत ज्यादा खुशी महसूस करते हैं। खुशी का हार्मोन ‘डोपामाइन’ किसी को कुछ देने पर सक्रिय हो जाता है और हमें उतनी ही खुशी महसूस होती है, जितनी कि जब हम अपने मनपसंद व्यक्ति से मिलते हैं या अपना मनपसंद भोजन खाते हैं। मस्तिष्क में आक्सीटोसिन का स्राव होता है, जो सामाजिक बंधन और विश्वास को मजबूत करता है और फिर न्यूरान्स के सक्रिय होने से हम खुशी महसूस करते हैं। एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि जो लोग दूसरों पर पैसा खर्च करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं, जो खुद पर पैसा खर्च करते हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है । हम सभी देखते हैं कि हमारे माता-पिता जब हमें उपहार देते हैं या कोई भी वस्तु देते हैं तो वे हमसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। इसीलिए जब भी किसी को उपहार देना हो तो पूरे आदर, मन और दिल के साथ ही देना चाहिए, ताकि वह जीवन भर उसकी कोमल याद में बना रहे । हमारा देना न सिर्फ उस व्यक्ति की प्रसन्नता का कारक होगा, बल्कि हमारे लिए भी प्रसन्नता का कारक बनेगा । उस व्यक्ति से जिंदगी भर दोस्ती, पारिवारिक संबंध, प्रेम संबंध गहरा रहेगा। कई बार जो बातें हम अपने मुंह से नहीं कह पाते हैं, हमारा उपहार बहुत सटीकता के साथ सामने वाले के समक्ष प्रकट कर देता है। यह बिना बोले दिल से दिल को जोड़ने की कला है। हम उपहार देकर किसी के लिए अपना प्रेम और स्नेह व्यक्त कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं। अपनी कृतज्ञता और आत्मीयता व्यक्त सकते हैं। खुशी और सकारात्मकता फैला सकते हैं। अपने बंधनों को और मजबूत कर सकते हैं । सहानुभूति और परवाह प्रदर्शित कर सकते हैं। एक सकारात्मक प्रभाव बना सकते हैं।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article धरती के ताप से उर्जा उत्पादन की नयी किरण
Next Article अल्ट्रा-प्रोसेस्ड, “खाद्य पदार्थ सीधे वजन बढ़ाने और धीमी वजन घटाने से जुड़े होते हैं
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology