Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Case: हिंदू हितों की हो रही अनदेखी! सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी DM को भेजा नोटिस

admin
Last updated: जून 7, 2022 7:10 अपराह्न
By admin 11 Views
Share
6 Min Read
SHARE
Swami Avimukteshwarananda

उत्तर प्रदेश  के वाराणसी जिले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या करके जिला प्रशासन उन्हें लगातार गुमराह कर रहा है. जिला प्रशासन जो भी कर रहा है वह सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश की अवमानना है. उन्होंने कहा कि बनारस के DM को नोटिस भेज रहा हूं. जिसमें यह पूछा है कि किस कोर्ट के किस आदेश के आधार पर उन्होंने मुझे मेरे ही मठ में कैद कर रखा है. ज्ञानवापी में प्रकट हुए आदि विशेश्वर के पूजा के प्रयास करने पर प्रशासन द्वारा रोके जाने से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 4 जून से अन्नजल त्यागकर अनशन पर है. ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग नुमा आकृति के नियमित पूजा-पाठ की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है. जिस पर फिलहाल सुनवाई चल रही है.

Contents
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- DM वाराणसी कर रहे हैं SC के आदेश की अवमाननाकोर्ट की अवमानना के आरोप में DM वाराणसी को भेजा नोटिसबातचीत का समाधान न निकलने पर करना होगा परम धर्म सेना का आह्वानस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लगातार गिर रहा स्वास्थ्य

दरअसल, वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी में मिले ज्योतिर्लिंग शिवलिंग के लिए पूजा के अधिकार को लेकर कहा कि सरकार ,शासन ,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहन कर चलने वाले के शासन में इस तरह का अन्याय हो रहा है. कोर्ट का नाम लेकर कोर्ट को बदनाम किया जा रहा है. जबकि कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका DM और पुलिस प्रशासन पालन नहीं कर रहे है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 4 जून को ज्ञानवापी में कमीशन के सर्वे के बाद ज्योतिर्लिंग शिवलिंग के पूजा के लिए मठ से जाना चाहते थे. लेकिन वहां जाने से पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- DM वाराणसी कर रहे हैं SC के आदेश की अवमानना

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शिवलिंग दिखाते हुए कहा कि यह शिवलिंग कॉरीडोर निर्माण के समय क्षतिग्रस्त करके वहां से हटा दिया गया था. जिन्हें हम यहां रख कर नियमित पूजा कर रहे हैं. जब हम इनका भोग प्रसाद और जलाभिषेक कर रहे हैं. ज्ञानवापी में शिवलिंग की पूजा आराधना करने से रोके जाने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पर जिला प्रशासन उन्हें लगातार गुमराह कर रहा है. जिला प्रशासन जो भी कर रहा है वह सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है. मैं बनारस के DM को नोटिस भेज रहा हूं. जिसमें यह पूछा है कि किस अदालत के किस आदेश के आधार पर उन्होंने मुझे मेरे ही मठ में कैद कर रखा है.

कोर्ट की अवमानना के आरोप में DM वाराणसी को भेजा नोटिस

बता दें कि केदार घाट स्थित विद्या मठ में मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में DM वाराणसी को नोटिस भेज रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि जिस प्रकार उन्होंने मेरे पत्रों का नोटिस का जवाब भी समय से मिल जाएगा. अगर, तय समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब DM ने नहीं दिया तो मैं अवमानना का केस दायर करूंगा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि 16 मई को सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश वाराणसी DM को दिया है. उसकी विधिवत देखभाल और धार्मिक दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

- Advertisement -

You Might Also Like

कायमगंज: कुंडल लूट का फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिपाही और बदमाश दोनों घायल
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

बातचीत का समाधान न निकलने पर करना होगा परम धर्म सेना का आह्वान

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इस केस में जितने भी पक्षकार हैं. उनसे बातचीत करके DM दोनों पक्षों के धार्मिक क्रियाकलापों को किया जाना सुनिश्चित करें. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उलट DM ने सभी पक्षकारों से बातचीत करने के बजाए सिर्फ मुस्लिम पक्षकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि काशी के महात्मा को पूजन करने से रोक दिया गया लेकिन उसी स्थान पर अयोध्या से आए संत द्वारा पूजा कराई गई. बीते दिनों अयोध्या के महात्मा मुझसे मिलने आए थे. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पूजन सामग्री से उन्होंने वहां पूजा कर दी है. मैं अपना अनशन तोड़ दूं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हिंदुओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है यदि सामान्य बातचीत से समस्या का समाधान निकलता नहीं दिखेगा तो परम धर्म सेना का आह्वान करना पड़ेगा. इस आह्वान पर पूरे देश भर से 1100000 से अधिक लोग काशी में जुटेंगे.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लगातार गिर रहा स्वास्थ्य

इस दौरान उन्होंने कहा कि वजूखाने में मिली मछलियों को दाने की चिंता की गई लेकिन शिवलिंग के राग-भोग की चिंता क्यों नहीं की जा रही है. यह सीधे सीधे शिवलिंग का अपमान है. गौरतलब है कि पिछले 4 जून से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अन्न जल त्याग तपस्या कर रहे हैं. बीते 5 दिनों में उनका वजन 5 किलो से ज्यादा कम हो चुका है. इस दौरान यूरिन में कीटोन की मात्रा प्लस थ्री हो चुकी है. ऐसे में उनका स्वास्थ्य लगातार तेजी से गिर रहा है.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Mika Di Vohti : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर में पहुंचे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा- दिल से चाहता हूं कि इनकी शादी हो जाए
Next Article Ranji Trophy: खेल मंत्री ने किया कमाल, बल्ले से बरसाए रन, बंगाल को किया मजबूत, झारखंड की चिंताएं बढ़ाईं
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सियार के हमले में घायल 7 साल की मासूम ने इलाज के दौरान तोड़ा दम – परिवार में मचा कोहराम

मार्च 20, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

58 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी हुआ अरेस्ट

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

हर घर सोलर, हर घर बचत – पीएम सूर्य घर योजना से एटा में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई पहचान

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट—हर स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित

मार्च 19, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

ग्राम पवास में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

मार्च 19, 2026
अलीगढ़आगरा

संचारी रोगों पर प्रभावी प्रहार के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

मार्च 19, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रूखाबाद चेकिंग अभियान: 3 स्लीपर बसें व 6 ट्रक सीज, ₹2.82 लाख जुर्माना

मार्च 19, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश में विकास के 9 वर्ष पूर्ण, कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

मार्च 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology