
गाजियाबाद. बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग इलाके में करंट फैल गया, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच लोग झुलस गए. घटना में दो बच्चियों समेत पांच लोग चपेट में गए. घटना के बाद आसपास के लोग पांचों को लेकर अस्पताल गए, जहां पर डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में मां, बेटी समेत चार लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं.
गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग इलाके में पान सिंह पैलेस के पास एक घर के बाहर शेड पड़ा था. इसके लिए लोहे के खंभे लगे थे. बारिश की वजह से खंभे पर करंट उतर आया. एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच लोग झुलस गए.
आसपास के लोग सभी को लेकर एमएमजी जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया है. मृतकों में मां और बेटी शामिल हैं. मृतकों के नाम जानकी,लक्ष्मी और दो बच्ची सुबी और सिमरन हैं. एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है. एसपी सिटी ने बताया कि करंट फैलने के कारणों की जांच की जा रही है. वायरिंग से करंट फैलने की संभावना है.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
