
FIR दर्ज करते हुए कार्यकर्ता
Hapur News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (congress neta Salman Khurshid) की किताब सनराईज ओवर अयोध्या (salman khurshid book Sunrise over Ayodhya) पर बवाल हो गया है। किताब (salman khurshid book) में उनके द्वार की गई टिप्पणी पर हिन्दू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के कार्यकर्ता (RSS workers) और विश्व हिंदू परिषद पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सह समन्वयक कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार (Coordinator Ravindra Kumar) ने कॉंग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज (former Union Minister Salman Khurshid against FIR) कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेस संगठनों ने अयोध्या की को लेकर साधु संतों पर की गई टिप्पणी पर गहरा आक्रोश जताया है। संगठनों को इस बात पर गहरी आपत्ति है कि हिन्दुत्व की तुलना आईएसआई और बोकोहरम जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से की गई है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराईज ओवर आयोध्या के चैप्टर नंबर 113 पर लिखा कि साधु संत जिस सनातन धर्म और क्लासिकल हिंदुइज्म को जानते हैं, उसे किनारे करके हिंदुत्व के ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है जो हर पैमाने पर ISIS और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों के राजनीतिक रूप जैसा है। सलमान की ये टिप्पणी परोक्ष रूप से भाजपा और हिन्दुत्व वाली संगठनों पर सीधा हमला है।
मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में कहा गया है कि सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस एवं नाइजीरिया के सक्रिय आतंकी संगठन बोको हरम जैसे कुख्यात आतंकवादी संगठन से करके प्रार्थी व अन्य हिंदूधर्म के अनुयाई की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, जिसको देखते हुए आज आरएसएस के कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सह समन्वयक कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाली पहुंचे और केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
