Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

होली का रंग रंगीला हास्य फल

admin
Last updated: फ़रवरी 28, 2026 9:27 अपराह्न
By admin
Share
9 Min Read
SHARE

(सुधाकर आशावादी -विभूति फीचर्स)

लोक संस्कृति और लोक परम्परा में उल्लास और मस्ती का पर्व होली हर वर्ष की भाँति नियत समय पर आ गया है। इसे आना ही था, फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन, तदुपरांत रंगों से सराबोर रंगपाशी। बदलते मौसम में टेसू के फूलों संग देह स्नान के साथ पुराने गिले शिकवे भूलकर दुश्मन को भी गले लगाने का सन्देश देने वाला पर्व सामाजिक समरसता की रीढ़ है। या तो दीवाना हंसे या तू जिसे तौफीक दे, वरना इस दुनियाँ में आकर मुस्कराता कौन है ? हा हा ही ही जैसी मुक्त हँसी के लिए जिस दौर में लोग तरसते हैं। रोजी रोटी की चिंता में उलझे आम आदमी के लिए वर्ष भर में केवल एक ही दिवस ऐसा आता है, कि जब व्यक्ति स्वयं को ही भूल जाता है। इस पुनीत पर्व पर आपकी राशि क्या कहती है, जानिए और आनंद लीजिए। इस हास्य फल के पूर्ण रूप से सही सिद्ध होने की कोई गारंटी नहीं है। कुछ बुरा लगे, तो सहन कीजिएगा, क्योंकि बुरा मानने का होली में किसी को कोई अधिकार नहीं होता।
*मेष ( अ, चू , चे, चो, ला, ली, ले, लो,आ )*
इस राशि के बालकों की समस्या यही रहती है, कि स्कूल से लेकर रोजगार के स्थलों तक जब भी कोई सूची बनती है, तो उनका नाम पहले नंबर पर रखा जाता है तथा सारे प्रयोग उसी के प्रारम्भ किये जाते हैं। रंगपाशी पर ऐसे जातक अपने साथियों के पीछे छुप कर होली खेलें, खुलकर होली खेलने से पानी भरे गुब्बारों से चोट लग सकती है।
*वृषभ ( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
इस राशि के जातक का स्वामी बैल होता है। बैल जैसी कर्मठता उसमें कूट कूट कर भरी रहती है। ऐसे जातक शर्मीले स्वभाव के होते हैं। रंगपाशी पर ये घर के बाहर निकलने का साहस नहीं कर पाते। ये पत्नी भक्त होते हैं। बिना पत्नी की आज्ञा के कोई भी कार्य नहीं कर पाते । इनका समर्पित भाव होली पर भी बना रहेगा। ऐसे जातकों को पत्नी के भरोसे रहने में ही भलाई है।
*मिथुन ( (का, की, कू, घ, ड़ , छ , के, को, हा )*
इस राशि के जातक खुलकर होली खेल सकते हैं। हालांकि पड़ोस में ताँका झांकी करने से शारीरिक कष्ट हो सकता है। कुविचार का त्याग कर सद्भावना से होली खेलें। पुरुष पुरुषों से गले मिलें और महिलाएं महिलाओं से। गले मिलने में प्रतिकूल आचरण गृहस्थ जीवन में दरार का कारण बन सकता है। मन में उत्पन्न होने वाले विकृत भावों पर नियंत्रण रखें।
*कर्क ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )*
हर हाल में खुश रहना व खुश दिखाई देना हर किसी के वश में नहीं होता। कुछ लोग रोने के बहाने ढूंढते हैं। इस राशि का जातक ही ही हू हू हे हे जैसी हँसी हँसता है। होली पर मजाक करने से परहेज न करें। यदि कोई मजाक का बुरा मानने लगे, तो बुरा न मानो होली है, कहकर उसे गले लगाने में देरी न करें। याद रखें कि आपके शरीर से परफ्यूम की महक आ रही हो।
*सिंह ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
इस राशि के जातक केवल राशि से ही सिंह होते हैं, अपने घर में भीगी बिल्ली ही बने रहते हैं। अज्ञात भय इनके मन में समाया रहता है। होली पर पत्नी के कोप से बचने का एकमात्र उपाय है, कि पत्नी के सुर में सुर मिलाएं, पत्नी को क्रोध न दिलाएं। अन्यथा बात बिगड़ने पर नीले ड्रम जैसी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। सो सावधानी ही बचाव है।
*कन्या ( टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो )*
राशि से कन्या होने से हर जातक कन्या नहीं हो जाता। कन्या राशि के जातक स्वभाव से चंचल होने के साथ नाजुक भी होते हैं। खट्टे पानीसे भरे गोलगप्पे खाने से परहेज न करें। मूंग की दाल से बने व्यंजनों का सेवन सीमित मात्रा में करें। नाबालिग बालिकाओं से दूरी बनाएं तो सुरक्षित रह सकते हैं, अन्यथा पर्व मनाए जाने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
*तुला ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते )*
यथा नाम तथागुण इस राशि के जातकों की विशेषता होती है, किन्तु होली पर मस्ती और ठिठोली में ऐसे जातक कुछ भी सोचने समझने की स्थिति में नहीं रहते। तराजू के दोनों पलड़ों में घटत बढ़त के बीच संतुलन नहीं बना पाते। इस दिन जहाँ जो भी मिलें उसका सेवन करें। मीठा, नमकीन, खट्टा, तीखा खाने से कोई परहेज न करें।
*वृश्चिक ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू )*
इस राशि का जातक बिच्छू प्रजाति के गुणों से सन्नद्ध होता है। न जाने कब किसके डंक मार दे। इस बार इस राशि के जातकों में परिवर्तन के संकेत हैं। मीठा बोलकर ये अपने सगे सम्बन्धियों का दिल जीतने में सफल होंगे। नफरत के दौर में प्यार की दुकान खोलने का जो संकल्प लिया है, वह रंगपाशी की शाम तक रहेगा। उसके बाद ये अपने पुराने स्वरूप में आ सकते हैं।
*धनु (ये, यो, भा , भि, भू, धा, फा, ढा, भे)*
इस राशि के जातकों के लिए भाभी से होली खेलना भारी पड़ सकता है। सो भाभी से दूरी बनाना ही श्रेयस्कर है। बिना पंख के उड़ने की कल्पना सफल नहीं होगी। नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले मित्रों से बचें। बदनाम होने की संभावना है। किसी ने कहा भी है कि बद अच्छा बदनाम बुरा। किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें। देह पर संकट मंडरा सकता है।
*मकर ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी )*
इस राशि के जातक के लिए यह पर्व सर्वाधिक शुभ है। होली के उपरांत इनका भाग्योदय संभव है। बरसों से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। कोर्ट कचहरी के झंझटों से छुटकारा मिलेगा। रंगपाशी पर अपने मुँह पर काला रंग पोतकर रखने से पहचान छिपी रह सकती है। किसी से छेड़छाड़ करके पुनः पुलिस के चंगुल में फंसने से बचें।
*कुंभ ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा )*
इस राशि के जातक घड़े के गुणों से भरे होते हैं। वैसे सामान्य जीवन में घड़े का उपयोग काम ही गया है, चिकने घड़े की संज्ञा में ये जातक खरे उतरते हैं। कांजी के बड़े भी इन्ही की कृपा से स्वादिष्ट बनते हैं। रंगपाशी के अवसर पर इन्हें स्वाद शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किए जाने का योग बन रहा है। सो यह फेसबुक या सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि का प्रचार कर सकते हैं।
*मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची)*
जिन्हें अपने आप पर विश्वास होता है, वे मछली की आँख पर निशाना साध कर अपना लक्ष्य भेदते हैं। होली पर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का योग है। मन की बात खुलकर कह सकते हैं। सहमति मिलेगी, लेकिन ख़ुशी स्थाई नहीं रहेगी। अपने बचपन के अब तक होली के प्रसंग याद करके ही मन को बहला सकते हैं। अति उत्साह में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, की अपनी ही नजरों से बचना पड़े। *(विभूति फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश पवन कल्लू
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

पंजाब में विराट कांत के रूप में भाजपा को मिला नया राष्ट्रवादी ‘यूथ आइकन

फ़रवरी 27, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 27, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जैथरा पुलिस ने कराया करीब 1,18,000 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

फ़रवरी 27, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के कायमगंज में डबल मर्डर से सनसनी, वृद्ध दम्पति की हत्या से दहला इलाका

फ़रवरी 27, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदलेगी तस्वीर, अवागढ़ विकासखंड में जागरूकता शिविर आयोजित

फ़रवरी 26, 2026
अलीगढ़आगरा

निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की जाए, अभिभावकों पर पड़े कम आर्थिक बोझ: सदस्य राज्य महिला आयोग

फ़रवरी 26, 2026
लेख

विधायकों के टेलीफोन भत्ते: फिजूलखर्ची या जनसंपर्क की अनिवार्यता?

फ़रवरी 26, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

दो गांव में फैला साइबर ठगों का जाल… 250 पुलिसकर्मियों ने दोनों गांव को घेरकर चलाया “आॅपरेशन बजरंग” 36 साइबर ठग गिरफ्तार

फ़रवरी 24, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology